पलामू में यहां दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक, झूले पर सवार होंगी मां दुर्गा

पलामू में यहां दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक, झूले पर सवार होंगी मां दुर्गा


Last Updated:

पलामू की हाउसिंग कॉलोनी में इस बार अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर 22 लाख का भव्य पंडाल बन रहा है. यहां का मुख्य आकर्षण झूले पर विराजमान 12 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी. श्रद्धालु खुद भी माता को झूला झुला सकेंगे. इस अनूठी व्यवस्था को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

पलामूः दुर्गा पूजा को लेकर पलामू जिले में जगह-जगह आकर्षक और भव्य पंडालों का निर्माण किया जा रहा है. हर पूजा पंडाल को खास बनाने के लिए समितियां अलग-अलग थीम पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में मेदिनीनगर की हाउसिंग कॉलोनी में इस वर्ष श्रद्धालुओं को राम मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल देखने को मिलेगा. श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से तैयार किए जा रहे इस पंडाल में भगवान श्रीराम के मंदिर का प्रारूप दिखाई देगा. लेकिन इस बार यहां का सबसे बड़ा आकर्षण राम मंदिर की थीम के साथ मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा होगी, जो झूले पर विराजमान नजर आएंगी.

झूले पर विराजेंगी मां दुर्गा, श्रद्धालु भी झूला सकेंगे झूला
बता दें कि हाउसिंग कॉलोनी की दुर्गा पूजा इस बार कई मायनों में खास होने वाली है. समिति के अध्यक्ष जे पी शुक्ला ने बताया की मां दुर्गा को झूले पर विराजमान करने की तैयारी की जा रही है. उनका दावा है कि पलामू प्रमंडल में इस तरह की झूले पर झूलती मां भगवती की प्रतिमा पहले देखने को नहीं मिली है. यही वजह है कि इस बार श्रद्धालुओं के बीच यह विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी. खास बात यह है कि श्रद्धालु भी मां दुर्गा को झूला झुला सकेंगे. धार्मिक आस्था के साथ इस अनूठी व्यवस्था को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

22 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा भव्य पंडाल
आगे कहा किश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस बार पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटी है. यहां करीब 22 लाख रुपये की लागत से पूरे पंडाल और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. पंडाल की चौड़ाई लगभग 80 फीट और ऊंचाई करीब 90 फीट रखी जाएगी. वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा लगभग 12 फीट ऊंची होगी. रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच झूले पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनेगी. समिति का प्रयास है कि पंडाल में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और वे शांतिपूर्ण तरीके से माता के दर्शन कर सकें.

26 वर्षों से आयोजित हो रही है दुर्गा पूजा
आगे कहा कि हाउसिंग कॉलोनी में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पिछले 26 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. हर वर्ष श्रद्धालुओं को कुछ नया देने की कोशिश की जाती है. इस बार राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल और झूले पर विराजमान मां दुर्गा की अनूठी प्रतिमा के जरिए आयोजन को खास बनाने की तैयारी है. समिति के सदस्य नमन कुमार के अनुसार, इस बार भव्य पंडाल के साथ विशेष लाइटिंग और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है. ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान हाउसिंग कॉलोनी का यह पंडाल श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है.



Source link