DU की प्रोफेसर मनीषा की लिखी किताब का विमोचन, शुरुआत से बटोर रही चर्चा, जानें क्या है इसमें खास

DU की प्रोफेसर मनीषा की लिखी किताब का विमोचन, शुरुआत से बटोर रही चर्चा, जानें क्या है इसमें खास


होमवीडियोDelhi

DU की प्रोफेसर मनीषा की लिखी किताब का विमोचन, शुरुआत से बटोर रही चर्चा, जानें क्‍या है इसमें खास

X

DU की प्रोफेसर मनीषा की लिखी किताब का विमोचन, शुरुआत से बटोर रही चर्चा, जानें क्‍या है इसमें खास

 

arw img

इतिहास के बारे में वर्तमान में जितनी चर्चा हो रही है उतनी चर्चा आज से पहले कभी नहीं हुई. व्हाट्सएप के जरिए लोग इतिहासकार बन गए हैं. व्हाट्सएप पर आने वाली गलत जानकारी को ही लोग सही मान रहे हैं. हर कोई वर्तमान में इतिहासकार बन गया है, जबकि इतिहासकारों का काम इतिहासकारों पर ही छोड़ देना चाहिए क्योंकि एक इतिहासकार किसी भी मुद्दे पर बोलने से पहले तमाम अपने स्रोतों का इस्तेमाल करता है. उसके बाद लंबी रिसर्च करके लोगों के सामने उस बात को पेश करता है. हालांकि आजकल हर कोई इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है. यह कहना है प्रो. मनीषा मिश्रा अग्निहोत्री का जिनकी किताब हिंदूज़ एंड देयर रिलिजन इन मीडीवल इंडिया: अ स्टडी बेस्ड ऑन द वर्क्स ऑफ अबुल फ़ज़ल, ‘मोबेद’, एंड दारा शिकोह का विमोचन गुरुवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया गया. मौका था जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रीविजिटिंग द कॉन्टूर्स ऑफ इंडियन सिविलाइज़ेशन : कल्चर, हेरिटेज, गांधी एंड इंडिजेनस एपिस्टेमोलॉजीज का.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link