अनुपमा पर आई नई मुसीबत, ने RV ने तोड़ी राही संग पार्टनरशिप, बंकू का हुआ एक्सीडेंट, उड़े शाह परिवार के होंश


Last Updated:

Anupama Written Update Today: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में मठेला बिल्डर से जंग और आरवी के कड़े तेवर के बीच बड़ा हादसा हो गया है. आरवी ने राही और प्रेम से बिजनेस पार्टनरशिप तोड़ दी है, वहीं बंकू बैग लेकर अचानक गायब हो जाता है. जानिए बंकू के कार एक्सीडेंट की खबर सुनते ही अनुपमा के होश कैसे उड़ गए.

Top Deals Inside

RV ने तोड़ी राही संग पार्टनरशिप, बंकू का हुआ एक्सीडेंट, अनुपमा के उड़े होंश Zoom

अनुपमा पर फिर आई बड़ी मूसीबत (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: स्टार प्लस के हिट शो ‘अनुपमा’ की कहानी में इस समय ऐसा जबरदस्त मोड़ आ गया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. एक तरफ अनुपमा मठेला बिल्डर की तानाशाही और धमकियों के सामने ढाल बनकर खड़ी है और किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं है. वहीं दूसरी तरफ घर और अनुज के कैफे में मुसीबतों का एक नया बवंडर खड़ा हो चुका है.

आरवी के कड़े तेवर, राही से टूटी पार्टनरशिप और बंकू के अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद पूरे शाह परिवार की सांसें अटकी हुई हैं.

मठेला बिल्डर से अनुपमा का पंगा

एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा मठेला बिल्डर के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों का हौसला बढ़ाने पहुंचती है. वहाँ उसे पता चलता है कि बिल्डर लोगों को डराकर कम पैसों में मामला दबाने का दबाव बना रहा है. अनुपमा साफ कह देती है कि अन्याय के आगे झुकना नहीं है. इसके बाद जब वह कानून की मदद लेने पुलिस स्टेशन पहुंचती है, तो पुलिस वाले आरोपी को बड़ा आदमी बताकर कदम पीछे खींचने की सलाह देते हैं. हालांकि अनुपमा किसी भी कीमत पर हार मानने से इनकार कर देती है.

आरवी ने राही से तोड़ी पार्टनरशिप

उधर आरवी की मुलाकात इशानी से होती है और वह उसे घर ड्रॉप करने का ऑफर देता है. बातचीत के दौरान आरवी इशानी को समझाने की कोशिश करता है कि शाह परिवार सिर्फ दिग्विजय का पक्ष देख रहा है, जबकि वह दिल से बुरा इंसान नहीं है. इसके बाद आरवी अनुज के कैफे का बिजनेस बढ़ाने के लिए चार नए आउटलेट खोलने का प्लान शेयर करता है. राही बड़े लोन के रिस्क को लेकर चिंता जताती है, जिससे नाराज होकर आरवी तुरंत प्रेम और राही के साथ अपनी बिजनेस पार्टनरशिप खत्म करने का फैसला कर लेता है. अनुपमा जब कैफे लौटती है तो दिग्विजय उदास होकर बताता है कि एक भी कस्टमर नहीं आ रहा है. इस पर बंकू अनुपमा को सलाह देता है कि कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कोई नई और असरदार स्ट्रेटजी बनानी होगी. इसी दौरान दिग्विजय अनुपमा को आरवी और इशानी के एक साथ दिखने की बात बताता है. अनुपमा दिग्विजय की हिम्मत बढ़ाती है और उसे आरवी के पास जाकर खुद सारे मसले सुलझाने की बात कहती है.

बंकू के एक्सीडेंट की खबर

एपिसोड के प्रीकैप में बड़ा धमाका देखने को मिलता है. अंश इशानी से बंकू के बारे में पूछता है क्योंकि उसने बंकू को बैग लेकर कहीं जाते देखा था. पाखी तुरंत नौकरों पर तंज कसते हुए कैफे के कैश और कीमती सामान चेक करने की बात करने लगती है. अनुपमा पाखी को सख्त लहजे में रोकती है कि उसने बंकू से ऐसी क्या बात कह दी. तभी अचानक बंकू के रोड एक्सीडेंट में फंसने की खबर आती है, जिसे सुनते ही अनुपमा और दिग्विजय के होश उड़ जाते हैं.



Source link