Last Updated:
Mathura News: मथुरा में तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी और डॉक्टर 8 अक्टूबर से हड़ताल पर चले गए हैं. संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आगे बड़े आंदोलन की बात कर रहे हैं. वहीं प्रदेश भर के लाखों कर्मचारी धरने पर 12 अक्टूबर तक रहेंगे. इनकी प्रमुख मांगे समस्त NHM संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण किया जाए और समान कार्य-समान वेतन लागू किया जाए व सम्मानजनक वेतन वृद्धि की जाए.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी और डॉक्टर गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताल पर जाने की मुख्य वजह तीन महीने से इन कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन न मिलना है. 3 महीने से बेताल ना मिलने के कारण सभी लोग परेशान हैं. मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जिले भर के कर्मचारी और डॉक्टर हड़ताल पर बैठेंगे.
मांग स्वीकार नहीं की तो होगा उग्र आंदोलन
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारी गुरुवार से धरने पर चले गए हैं. वहीं प्रदेश भर के लाखों कर्मचारी धरने पर आज से 12 अक्टूबर तक रहेंगे. मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय पर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत लगभग 1 लाख संविदा कर्मचारी पिछले 15-18 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य कर रहे हैं. कोरोना महामारी जैसे कठिनतम दौर में भी इन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए सेवाएं दी हैं. आंदोलन के बारे में जानकरी देते हुए डॉक्टर दयाशंकर, सोनम सिसोदिया, रश्मि सेंगर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हम लोग हर तरह की इमरजेंसी में तैयार रहते हैं. ₹10000 में हमारा घर का खर्च नहीं चलता है, जो सरकारी कर्मचारी और डॉक्टर को दिया जा रहा है, वह हमें भी दिया जाए.
ताकि हमारे घर का खर्च अच्छी तरह से चल सके. उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह भी कहा कि हमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है. हमें सरकार का विरोध नहीं करना है. बस हम केवल अपने काम के उसे भत्ते को मांग रहे हैं, जो हम अपेक्षित हैं. अगर हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है तो 12 अक्टूबर से लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा.
इन मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना
मथुरा में स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी और डॉक्टर गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताल पर जाने की मुख्य वजह तीन महीने से इन कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन न मिलना है. इनकी प्रमुख मांगे समस्त NHM संविदा कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण किया जाए और समान कार्य-समान वेतन लागू किया जाए व सम्मानजनक वेतन वृद्धि की जाए.
इसके अलाना 10 लाख रुपये का कैशलेस फैमिली हेल्थ बीमा, DA, EPF, HRA, ग्रेच्युटी व राजकीय आवास की सुविधा दी जाए. Mutual Transfer सहित गैर जनपद स्थानांतरण नीति, सेवाकाल में मृत्यु पर अनुकम्पा नियुक्ति, आउटसोर्स, MCTS/IDSP/HMIS/कोविड स्टाफ का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन किया जाए. नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों के लिए 25% आरक्षण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की गई. 8, 9, 10 अक्टूबर को समस्त जनपद मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाए. 12 अक्टूबर 2026: लखनऊ कूच कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.