Last Updated:
Udaipur Artist Tribute to Nana Patekar: उदयपुर के कलाकार हर्षवर्धन सिंह ने अपनी अनूठी कला के जरिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के प्रति सम्मान जताया है. हर्षवर्धन ने तरबूज पर नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी, जिसे तैयार करने में उन्हें करीब 5 से 6 घंटे लगे. बारीकी से बनाई गई इस कलाकृति में अभिनेता के चेहरे को उकेरने के लिए उन्होंने अपनी कला का इस्तेमाल किया. हर्षवर्धन बताते हैं कि नाना पाटेकर उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी दमदार एक्टिंग, संवाद अदायगी और अलग अंदाज ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है. ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘वेलकम’ तक नाना पाटेकर ने कई यादगार किरदार निभाए हैं.
उदयपुर. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है. हर कोई अपने-अपने अंदाज में उन्हें याद कर रहा है. नाना पाटेकर की दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज ने उन्हें करोड़ों लोगों के बीच खास पहचान दिलाई.उनकी फिल्मों के किरदार आज भी लोगों को याद हैं. इसी बीच उदयपुर के कलाकार हर्षवर्धन सिंह ने नाना पाटेकर को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है.
हर्षवर्धन ने अपनी खास कला का इस्तेमाल करते हुए एक तरबूज पर नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी है. इस तस्वीर को तैयार करने में उन्होंने करीब 5 से 6 घंटे तक लगातार मेहनत की. तरबूज पर बारीकी से काम करते हुए उन्होंने नाना पाटेकर का चेहरा उकेरा, जिसे देखकर उनकी कला और अभिनेता के प्रति सम्मान दोनों साफ नजर आते हैं. हर्षवर्धन बताते हैं कि नाना पाटेकर उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक रहे हैं. वह बचपन से ही उनकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं. नाना पाटेकर की एक्टिंग में जो सादगी, दमदार संवाद अदायगी और भावनाएं देखने को मिलती थीं, वह उन्हें हमेशा पसंद रही हैं.यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने उन्हें भी भावुक कर दिया.
सदी में एक बार पैदा हाेते हैं नाना पाटेकर जैसे अभिनेता
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. चाहे ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्म में उनका दमदार अभिनय हो या ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी का किरदार, उन्होंने हर भूमिका को अपने अलग अंदाज से यादगार बना दिया. गंभीर किरदारों से लेकर कॉमेडी तक, उनके अभिनय की अलग छाप देखने को मिली. हर्षवर्धन का कहना है कि नाना पाटेकर जैसे अभिनेता सदी में एक बार पैदा होते हैं. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा नुकसान हुआ है.हालांकि, एक कलाकार के तौर पर नाना पाटेकर हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगे.उनकी फिल्में, उनके किरदार और उनकी एक्टिंग आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगी.
हर्षवर्धन ने अलग तरीके से दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि