6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में कौन मारेगा बाजी, असम-तमिलनाडु में किसके सिर सजेगा ताज?

6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में कौन मारेगा बाजी, असम-तमिलनाडु में किसके सिर सजेगा ताज?


होमताजा खबरदेश

चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: नंदीग्राम-रेजीनगर पर सबकी नजर

Last Updated:

Vidhan Sabha By Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे ज्य…और पढ़ें

Zoom

नंदीग्राम पर आज सबकी नजर.

Vidhan Sabha By Election Results 2026 Live Updates: चार राज्यों में उपचुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतगणना होगी. सभी जगह सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर टिकी है. यहां चुनावी घटनाक्रम ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. नंदीग्राम में टीएमसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबले का समीकरण बदला. वहीं, ममता बनर्जी के समर्थन वाले कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी और फिर चुनाव के लिए जमानत मिलने से यह सीट चर्चा में है. अब यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. दूसरी ओर, असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. अब मतगणना से साफ होगा कि इन सीटों पर किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिला है.

बहरहाल, उपचुनाव के नतीजों के लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर दी गई है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम-धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट के नतीजे कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे. सबसे पहले रुझान आएंगे. ये रुझान ही बता देंगे कि नतीजे किसके पक्ष में होंगे.

दरअसल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे. तमिलनाडु में 2 विधायकों के पार्टी बदलने और इस्तीफा देने से 2 सीटें खाली हुईं. वहीं, पुडुचेरी में CM एन. रंगासामी के 2 सीटों पर जीत के बाद एक सीट छोड़ने से उपचुनाव हुआ. इसके अलावा, बंगाल में भी मुख्यमंंत्री सुवेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर ने 2-2 सीटों पर चुनाव जीता. इसके बाद उन्हें एक-एक सीट छोड़नी पड़ीं. वहीं, असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने विधायक बनने के लिए लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था. इसके कारण यहां उपचुनाव हुए.

By Poll Result Live: 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल से असम-तमिलनाडु तक नजर

By Poll Result Live 2026: नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आप पाठकों का स्वागत है. आज चुनावी नतीजों का दिन है. तीन राज्यों यानी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुडुचेरी  की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर है, जहां चुनावी घटनाक्रम के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है. वहीं, नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. मतगणना के साथ ही इन सीटों पर उम्मीदवारों की जीत-हार की तस्वीर साफ होगी. चलिए जानते हैं सभी अपडेट्स.



Source link