Petrol-Diesel Price : 103 डॉलर बैरल हुआ कच्‍चा तेल, आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए


Last Updated:

Petrol-Diesel Rate Today : कच्‍चे तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर जाने के बावजूद भी भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर हैं. आज भी तेल विपणन कंपनियों ने तेल के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया है.

Top Deals Inside

103 डॉलर बैरल हुआ कच्‍चा तेल, आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए Zoom

पेट्रोल-डीजल का रेट सुबह छह बजे जारी होता है.

नई दिल्‍ली. कच्‍चे तेल की कीमत अभी भी 100 डॉलर बैरल से ऊपर बनी हुई है. आज क्रूड के रेट में मामूली गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 103.72 डॉलर बैरल हो गया है. अमेरिकी कच्‍चे तेल का रेट भी 0.43 फीसदी गिरा है और आज यह 91.96 डॉलर बैरल के हिसाब से बिक रहा है. भारत में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. तेल विपणन कंपनियों रोज सुबह छह बजे तेल के रेट जारी करती हैं.

राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल का भाव ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है. राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 रुपये आपको मिलेगा. दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. यहां XG का रेट ₹101.17 लीटर है. हरियाणा के फरीदाबाद में आज पेट्रोल का रेट ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है. वहीं, गुरुग्राम में आज आपको पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर मिलेगा.

चंडीगढ़, शिमला और देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा.

लखनऊ, पटना और भोपाल पेट्रोल डीजल रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.



Source link