बंगाल की खाड़ी उठेगा बवंडर, 70KM की तूफानी हवाएं, 18 राज्यों में अलर्ट- imd tomorrow weather 20 september 70km winds rain alert 18 states up mp bihar

बंगाल की खाड़ी उठेगा बवंडर, 70KM की तूफानी हवाएं, 18 राज्यों में अलर्ट- imd tomorrow weather 20 september 70km winds rain alert 18 states up mp bihar


कल का मौसम: मानसून की वापसी का समय हो गया है. अब तक इसे बोरिया बिस्तर समेट लेना चाहिए था. लेकिन अभी तक यह जाने का नाम नहीं ले रहा है. सितंबर का आखिरी दौर चल रहा है फिर भी बारिश और आंधी का सिलसिला लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यानी सड़क पर निकलने वालों को मौसम का मिजाज देखकर ही घर से निकलना होगा. पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना रहेगा. पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली परेशानी बढ़ा सकती है. पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है. वहीं समंदर में हलचल को देखते हुए मछुआरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम का यह पूरा खेल बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसमी सिस्टम से जुड़ा हुआ है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरी गुजरात और आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रहेगा. पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड के आसपास भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और आगे बढ़ने की संभावना है. इसका असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिख सकता है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. उत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का दौर जारी रह सकता है. (PTI)

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा

दिल्ली-NCR में 20 सितंबर को मौसम अचानक करवट ले सकता है. राजधानी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है. दिल्ली में दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसपास के एनसीआर इलाकों में भी बादल और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. लोगों को खुले स्थानों और कमजोर पेड़ों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

10 बड़े शहरों के तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30°C 23°C
लखनऊ 34°C 26°C
शिमला 24°C 15°C
मुंबई 32°C 26°C
जयपुर 33°C 24°C
रांची 30°C 23°C
चेन्नई 32°C 26°C
दिल्ली 34°C 24°C
नैनीताल 23°C 17°C
कोलकाता 31°C 27°C

यूपी में 20 से 21 सितंबर तक बारिश और आंधी का दौर

उत्तर प्रदेश में 20 और 21 सितंबर को बारिश और आंधी का असर बना रहेगा. मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, हरदोई, रायबरेली, हाथरस, इटावा, उन्नाव, हमीरपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है. कई जगह गरज-चमक के साथ अचानक मौसम बदल सकता है. लखनऊ में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को आंधी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश, कई जिलों में तूफान का अलर्ट

बिहार में 20 सितंबर को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कई इलाकों में गरज और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा.

झारखंड में 22 सितंबर तक बारिश का असर, आंधी भी बढ़ाएगी परेशानी

झारखंड में 20 से 22 सितंबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है. देवघर, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. रांची में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के साथ बिजली चमकने की स्थिति में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना बेहतर होगा.

पश्चिम बंगाल में 60 KM की आंधी, बारिश के साथ बढ़ेगा खतरा

पश्चिम बंगाल में 20 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज आंधी परेशानी बढ़ा सकती है. मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश की चेतावनी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के कारण पेड़ और कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं. बंगाल की खाड़ी से जुड़े मौसमी सिस्टम का असर यहां साफ दिखाई देगा.

राजस्थान में 70 KM की तूफानी हवा, बारिश भी करेगी परेशान

राजस्थान में 20 सितंबर को मौसम का मिजाज काफी तेज रहने वाला है. जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी. खुले में रखी वस्तुओं और कमजोर होर्डिंग्स को लेकर भी सतर्कता जरूरी है.

मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का दौर

मध्य प्रदेश में भी 20 सितंबर को बारिश और आंधी का असर रहेगा. भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते कई इलाकों में अचानक तेज बारिश हो सकती है, इसलिए स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा.

पंजाब-हरियाणा में बादल बरसेंगे, तेज हवाएं भी चलेंगी

  • पंजाब में 20 सितंबर को भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है. चंडीगढ़, मानसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने का अनुमान है. बारिश के साथ कई जगह गरज-चमक भी हो सकती है. खुले में खड़े पेड़ों और कमजोर निर्माण वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
  • हरियाणा और आसपास के इलाकों में भी 20 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश और तेज हवा का असर रह सकता है. दिल्ली-NCR से सटे इलाकों में भी मौसम की गतिविधि का असर महसूस हो सकता है. किसानों को फसल और खेतों में रखे सामान को तेज हवा और बारिश से बचाने की तैयारी रखने की जरूरत है.
हिमाचल प्रदेश में 20 सितंबर को बारिश और तूफान का असर रहेगा. (PTI)

पहाड़ों पर जानलेवा बारिश

  • उत्तराखंड में 20 और 21 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली में भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पहाड़ी सड़कों पर बारिश के दौरान मलबा आने और फिसलन बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए यात्रियों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.
  • हिमाचल प्रदेश में 20 सितंबर को बारिश और तूफान का असर रहेगा. कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लंबी यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.
  • जम्मू-कश्मीर में 20 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है. अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

पूर्वोत्तर में गरज-चमक और भारी बारिश का दौर

पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 20 सितंबर को बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह बारिश हो सकती है. असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. तेज बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों से बचने की सलाह दी जाती है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में स्थानीय स्तर पर सड़क और यातायात संबंधी परेशानी भी सामने आ सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

दक्षिण भारत में भी 20 सितंबर को मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के साथ तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण समुद्र में जाने वाले मछुआरों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर आगे दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों तक पहुंच सकता है. ऐसे में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



Source link