अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े विजय देवरकोंडा, ‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर OUT, रश्मिका मंदाना संग दिखी केमिस्ट्री


Last Updated:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर मच-अवेटेड पीरियड ड्रामा ‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में विजय ब्रिटिश हुकूमत से अपने गांव को बचाते हुए नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन और विजय की यह दूसरी फिल्म है. अजय-अतुल के दमदार संगीत से सजी यह फिल्म में 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े विजय देवरकोंडा, 'रणबाली' का ट्रेलर OUTZoom

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘राणाबाली’. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. करीब 3 मिनट 56 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉसलू मेन खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी दक्षिण भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान पड़े भीषण अकाल और उससे जूझते लोगों के संघर्ष पर आधारित है. विजय देवरकोंडा का किरदार राणाबाली अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देता है.

ट्रेलर की शुरुआत सिंगनामाला पहाड़ी के वीर राणाबाली की गाथा का गुणगान करते एक लोकनृत्य से होती है. लोककथा के अनुसार, सालों पहले एक महिला ने गुफा में राणाबाली को जन्म दिया था. जन्म के साथ ही यह भविष्यवाणी कर दी जाती है कि वह आगे चलकर अपने लोगों के लिए महान काम करेगा.

8 अक्टूबर को रिलीज हुआ ‘रणबाली’ का ट्रेलर

क्या है ‘रणबाली’ के ट्रेलर में?

कहानी आगे बढ़ती है तो गांव के लोगों को अंग्रेजों के लिए मजदूरी करने पर मजबूर किया जाता है. उन्हें मेहनताना देने का वादा तो किया जाता है, लेकिन बदले में उन्हें अपमान और अत्याचार ही सहने पड़ते हैं. इसी बीच राणाबाली के मन में सवाल उठता है कि आखिर अंग्रेजों का उनके गांव और लोगों पर इतना अधिकार क्यों है.

अंग्रेजों के खिलाफ राणाबाली ने खोला मोर्चा

राणाबाली की शादी जयम्मा से हुई है. परिवार में वंश आगे बढ़ाने की बातें चलती रहती हैं, लेकिन उसकी जिंदगी में खुशियों और सुकून के पल बहुत कम हैं. गांव पर अकाल का खतरा मंडरा रहा है और लोग भूख-बदहाली से जूझ रहे हैं. मुश्किल वक्त में राणाबाली अपने लोगों को इस संकट से बचाने का बीड़ा उठाता है और अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाता है. इसके अलावा ट्रेलर में विजय देवरकोंडा फुल एक्शन मोड में नजर आते हैं.

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘राणाबाली’

राणाबाली का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है, जिन्होंने इससे पहले विजय देवरकोंडा के साथ टैक्सीवाला जैसी सफल फिल्म बनाई थी. फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने मिलकर किया है, जबकि इसके संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है. यह फिल्म 16 अक्टूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर जेलर 2 से होने जा रही है.

फिल्म में राणाबाली बने विजय देवरकोंडा

फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य किरदार राणबाली की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब ब्रिटिश शासन के दौरान 1870 के दशक में भीषण अकाल ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था. ऐसे कठिन दौर में राणाबाली नाम का एक साहसी योद्धा अपने गांव और लोगों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोल देता है.



Source link