रियाद जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल, मिलेगा फुल रिफंड और री-शेड्यूलिंग का ऑप्शन
Last Updated:
रियाद के मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वहां जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को 10 अक्टूबर तक के लिए कैंसिल कर दिया है. एयरलाइन से प्रभावित होने वाले पैसेंजर को फुल रिफंड और फ्री री-शेड्यूलिंग का ऑप्शन भी दिया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है. (Image: @AirIndiaX)
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट कैंसिलेशन: यदि आने वाले दिनों में आप रियाद की यात्रा करने वाले हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है. फिलहाल यह कैंसिलेशन 10 अक्टूबर तक भारत से रियाद जाने वाली फ्लाइट्स के लिए है. वहीं, इन कैंसिलेशन को लेकर एयरलाइन ने साफ किया है कि प्रभावित पैसेंजर्स यदि अपनी टिकट को कैंसिल करते हैं तो उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा. वहीं, पैसेंजर्स के पास री-शेड्यूलिंग का ऑप्शन भी खुला रहेगा. फ्लाइट री-शेड्यूल करने वाले पैसेंजर्स को कोई अतिरिक्त शुरू नहीं देना होगा.
क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. प्रभावित यात्रियों को फ्री री-शेड्यूलिंग और टिकट कैंसिल करने पर पूरा रिफ़ंड देने का विकल्प दिया गया है. हम स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं.
एयर इंडिया एक्सप्रेस
पैसेंजर्स को मिलेगा फुल रिफंड
एयरलाइंस फ्लाइट कैंसिल होने से प्रभावित पैसेंजर्स के लिए एयरलाइन ने दो विकल्प दिए हैं. यात्री चाहें तो अपना टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं. इसके अलावा जिन यात्रियों की यात्रा बेहद जरूरी है, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट को री-शेड्यूल कर सकते हैं. एयरलाइन ने कहा है कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. हालात में सुधार होने और ऑपरेशनल स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा.
कॉल सेंटर में कॉल कर चुन सकते हैं अपना विकल्प
एयरलाइन ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि एयरलाइन की ओर से मिलने वाले लेटेस्ट अपडेट को जरूर चेक करते रहें. फिलहाल रियाद के लिए और रियाद से आने वाली फ्लाइट्स 10 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी. इसके बाद हालात की समीक्षा के आधार पर फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर नया फैसला लिया जाएगा. एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि टिकट कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग के लिए वे एयरलाइन के कॉल सेंटर में संपर्क कर सकते हैं.