Last Updated:
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से रिएक्ट किया. वह अब बुरा फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और उन्हें इंसानियत का पाठ पढ़ाया. चलिए बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा था.
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के आक्समिक निधन ने हर किसी को झटका दिया. पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है. वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कुछ ऐसा पोस्ट किया था, जिसके चलते वह अब बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद सबके सामने रहा है. एक्ट्रेस ने साल 2018 में मीटू आंदोलन के तहत एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे.
नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्ट कर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारे पोस्ट किए थे. इनमें से एक वीडियो में उन्होंने कहा था, ‘हां मुझे पता चला इस बारे में. अब मीडिया एविल डैड की तरह पीछे पड़ जाएगा. उनके परिवार के लिए दुख है. अब मैं पहले सोचूंगी और फिर तय करूंगी कि मुझे इसपर क्या कहना है.’
तनुश्री दत्ता आप बहुत ही निर्दयी हो…क्या बोले यूजर्स
तनुश्री दत्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उनके रिएक्ट करने के तरीके पर सवाल उठाए और अपमानजनक बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत ही बुरा तरीका है. तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से नाना पाटेकर के निधन पर कहा, गलत है. उनके जाने के बाद भी उनके बारे में ये जहर उगल रही हैं.’ एक ने कहा, ‘बेशख मतभेद कुछ भी रहे हो लेकिन ऐसे पल में हमदर्दी की जरूरत होती है.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये बहुत ही पथेटिक है. किसी मरे हुए इंसान के बारे में ऐसी रूखी बातें बहुत ही अवमाननीय है.’ एक यूजर ने सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या आपने इंसानियत शब्द सुना है?”
क्या था विवाद
बता दें तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद 2018 में सामने आया था. जब साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज को लेकर एक्ट्रेस ने अभिनेता पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि डांस स्टेप्स के बहाने उन्हें गलत तरह से छुआ.