रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान B, 2027 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल ने विकेट के पीछे थामा दस्ताना


Last Updated:

yashasvi started wicket keeping: यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी. 

Top Deals Inside

रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान BZoom

यशस्वी जायसवाल ने शुरु की विकेट-कीपिंग, मुंबई रणजी कप्तान का खुलासा

नई दिल्ली. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने गुरुवार को यहां खुलासा किया कि भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी और लेग स्पिन के अलावा बैक-अप स्किल के रूप में विकेटकीपिंग पर काम कर रहे हैं.  2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें जायसवाल विकेटकीपिंग का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.

24 साल के जायसवाल भारतीय टीम के नेट्स में लेग स्पिन का अभ्यास भी करते हैं और कुछ मैचों में उन्होंने गेंदबाजी भी की है। जायसवाल रविवार से वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले मुंबई के रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वह दूसरे मैच से उपलब्ध नहीं हो पाएंगे.

जायसवाल बनेंगे कीपर 

मुंबई की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाड ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा कि यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी.

सूर्यकुमार पर बोले मुंबई के कप्तान 

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा कि वह चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल न करने के चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी करने वाले खिलाड़ी हमेशा चर्चा का हिस्सा रहेंगे. 36 साल के सूर्यकुमार ने रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की थी और चयन से करीब 10 दिन पहले चयनकर्ताओं के फोन का जवाब भी नहीं दिया था. सूर्यकुमार ने चयन बैठक के करीब आने पर अपनी उपलब्धता जताई थी, लेकिन राजेश पवार की अगुवाई वाली समिति ने लाल गेंद से अभ्यास की कमी के आधार पर भारत के पूर्व टी20 कप्तान का चयन नहीं किया.



Source link