टी-20 के टॉप-5 में है विराट-रोहित का नाम, रनआउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड
Last Updated:
cricket records most runout in t20: टी-20 क्रिकेट में रनआउट होना तोऔर भी बड़ा क्राइम है क्योंकि फास्ट पेस गेम में एक बड़ा हिटर अगर रनआउट हुआ तो मैच का नक्शा बदल जाता है. हाल में लखनऊ में खेले गए बारत-वेस्टइंडीज मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शिमरॉन हेटमायर रन आउट हुए और वहां से वेस्टइंडीज 20-25 रन कम बना पाया और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया. वैसे हेटमायर रनआउट होकर उस क्लब के टॉप 5 शामिल हो गए जो सबसे ज्यादा बार रनआउट हुए है.
टी-20 में सबसे ज्यादा रन-आउट होने वाले 5 बल्लेबाज
नई दिल्ली. क्रिकेट दुनिया का एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें बल्लेबाज को 10 तरीके से मैदान के बाहर यानि आउट किया जा सकता है. बोल्ड, कैच या LBW हो तो बल्लेबाज ये मान लेता है कि इसमें गेंदबाज की भी अपनी तैयारी होगी और तब उसे अफसोस कम होता है पर यहीं बल्लेबाज रनआउट हो जाए तो हमेशा आक्रोश देखने को मिलता है और ज्यादातर आउट होने वाला बैटर अपने पार्टनर को ही दोषी मानता है. इसीलिए रनआउट होने को सुसाइड भी कहा जाता है जहां बल्लेबाज को गेंदबाज आउट नहीं करता वो खुद ही अपना विकेट दे देता है.
टी-20 क्रिकेट में रनआउट होना तोऔर भी बड़ा क्राइम है क्योंकि फास्ट पेस गेम में एक बड़ा हिटर अगर रनआउट हुआ तो मैच का नक्शा बदल जाता है. हाल में लखनऊ में खेले गए बारत-वेस्टइंडीज मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शिमरॉन हेटमायर रन आउट हुए और वहां से वेस्टइंडीज 20-25 रन कम बना पाया और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया. वैसे हेटमायर रनआउट होकर उस क्लब के टॉप 5 शामिल हो गए जो सबसे ज्यादा बार रनआउट हुए है.
टी-20 में टॉप 5 रनआउट होने वाले बल्लेबाज
रिकॉर्ड्स बनना तो टी-20 में आम बात है पर रनआउट होने का रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं बनाना चाहेगा और ना ही इस बारें में कोई बात करना चाहेगा. टी-20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो सबसे ज्यादा 20 बार बांग्लादेश के महमूदुल्लाह रनआउट हुए है. मिडिलऑर्डर में खेलने वाले महमूदुल्लाह फिनिशर के तौर पर खेले और स्ट्राइक बनाए ऱखने के लिए वो कुछ ऐसे रन भागे जो नामुमकिन थे. दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते है जो 19 बार रन आउट हुए. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जो 18 बार रन पूरा नहीं कर पाए. चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड) रॉस टेलर है जो 11 बार रन आउट हुए. हेटमायर की भी टॉप 5 में एंट्री हो चुकी है और वो 7 बार आउट हो चुके है.
तीनो फॉर्मेट में रन आउट होने वाले टॉप 5
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रनआउट होने की बात करें तो राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर है जो टेस्ट में 13 बार और वनडे में 40 बार रनआउट हुए. दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महिला जयवर्धने का नाम है जो 51 बार रनआउट हुए वहीं मार्वन अटापट्टू 48 और पाकिस्तान के इंजमाम उल हक कुल 46 बार रन आउट हुए. टेस्ट में 6 और वनडे में 40 बार वो रनआउट हुए. सचिन तेंदुलकर का नाम भी टॉप5 में आता है जो कुल 43 बार रनआउट हुए. मास्टर ब्लास्टर टेस्ट में 9 बार और वनडे नें 34 बार रन आउट हुए.