होमताजा खबरदेश
PM मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने युवक की कर दी पिटाई
Last Updated:
दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन का प्रदर्शन जारी है. इसी दौरान एक युवक की कथित पिटाई का मामला सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि युवक ने प्रदर्शनकारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी थी. इसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. युवक को कश्मीरी बताया जा रहा है. घटना का वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है. हालांकि युवक की पहचान और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले ने प्रदर्शन के दौरान असहमति और राजनीतिक हिंसा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान PM मोदी की तारीफ करने वाले युवक की कथित पिटाई का मामला सामने आया है.
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेता सड़कों पर उतरे थे. गुरुवार को भी दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान एक युवक की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि युवक ने प्रदर्शनकारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी थी. इसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. युवक को कश्मीरी बताया जा रहा है.