Last Updated:
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक दुनिया से चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अनुपम खेर, रवीना टंडन, मनीषा कोइराला से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी अनदेखी तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं.
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. अनुपम खेर से लेकर मनीषा कोइराला तक बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है. एक्टर्स ने उनके साथ बिताए खास पलों और उनकी बेमिसाल एक्टिंग को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए हैं. चलिए बताते हैं दिवंगत एक्टर को किस सेलेब्स ने कैसे श्रद्धांजली दी है.
नाना पाटेकर के बेहद करीबी दोस्त और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को जब यह खबर मिली तब वे अपने एक प्ले का शो खत्म करके बैकस्टेज लौटे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि खबर सुनने के बाद भी उन्हें फैंस से मुस्कुराकर मिलना पड़ा. अनुपम खेर ने नाना की सादगी को याद करते हुए लिखा कि अगर आज नाना होते तो कहते कि मर गया तो कौन सी बड़ी बात है, सब मरते हैं.
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक महान एक्टर और शानदार इंसान बताया. उन्होंने लिखा कि सिनेमा में नाना सर का योगदान और अपनी कला के प्रति उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा. उनकी एक्टिंग की छाप दर्शकों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी फोटोज शेयर करते हुए गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा कि नाना का जाना एक गहरा सदमा है और वे एक शेर दिल इंसान थे. रवीना ने फिल्म ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ की शूटिंग का किस्सा याद करते हुए बताया कि जब वे सेट पर मेनिन्जाइटिस से बीमार पड़ गई थीं, तब नाना ने दवाइयां देकर उनका ध्यान रखा और तुरंत अस्पताल जाने में मदद की थी. उन्होंने लिखा कि आज हमने एक सच्चा लीजेंड खो दिया है.
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने नाना पाटेकर के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा कि क्या यार नाना, आपने तो एक रीटेक का भी टाइम नहीं दिया. आपके जैसे महान कलाकार कभी खत्म नहीं होते, वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा हमारे बीच जिंदा रहते हैं.
एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने फिल्म क्रांतिवीर का पोस्टर शेयर करते हुए नाना पाटेकर को याद किया. उन्होंने लिखा कि इतने सालों तक दर्शकों को हंसाने, रुलाने और एंटरटेन करने के लिए शुक्रिया. नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा में जो मुकाम बनाया है, उसकी भरपाई कभी कोई दूसरा एक्टर नहीं कर सकता.
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने नाना पाटेकर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि काम पसंद आने पर नाना सर का अचानक फोन आना और हाल-चाल पूछना हमेशा याद आएगा. उनकी कड़क आवाज, सलाह और हंसी हमेशा कानों में गूंजती रहेगी.
पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लों ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया. बिन्नू ढिल्लों ने लिखा कि कुछ कलाकार सिर्फ स्क्रीन पर रोल नहीं निभाते, बल्कि दिलों में जगह बना लेते हैं. वहीं गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि नाना पाटेकर की आवाज और एक्टिंग का जादू हमेशा कायम रहेगा.