Nana Patekar Funeral News: नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा पूरी होगी? जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

Nana Patekar Funeral News: नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा पूरी होगी? जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार


Last Updated:

Nana Patekar last Rites Today: नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा पूरी होगी? जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार. अभिनेता के निधन के बाद अब हर किसी की नजर उनकी आखिरी विदाई पर है. परिवार की तरफ से सामने आई जानकारी ने इस सवाल को और खास बना दिया है. जिस मिट्टी से नाना का गहरा रिश्ता रहा, क्या उनकी अंतिम यात्रा भी वहीं से शुरू होगी? इस बारे में अहम जानकारी मिली है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. नाना पाटेकर ने मुंबई की मायानगरी में 5 दशक तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. लेकिन नाना पाटेकर की आखिरी विदाई उनकी कर्मभूमि में नहीं, बल्कि उस मिट्टी के बीच होगी, जिससे उनका रिश्ता जिंदगीभर जुड़ा रहा. 8 अक्टूबर की सुबह-सुबह एक मनहूस खबर आई. 75 साल के नाना पाटेकर के निधन की खबर को सुन हर कोई ये कह रहा था कि शायद ये फर्जी खबर है. लेकिन खबर सच निकली. जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक को स्तब्ध कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. इस बीच उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के अंतिम संस्कार और उनकी अंतिम इच्छा से जुड़ी जानकारी दी.

नाना पाटेकर को मुंबई से ज्यादा प्यार अपने गांव से था. इसलिए नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज पुणे स्थित डोंजे गांव में किया जाएगा. नाना पाटेकर ने हमेशा सादगी को महत्व दिया और गांव से उनका लगाव किसी से छिपा नहीं था. ऐसे में उनका अंतिम सफर भी उसी सादगी और मिट्टी से जुड़ा होगा, जिसे वह अपने दिल के बेहद करीब मानते थे. फोटो साभार-IMDb

नाना पाटेकर का आखिरी इच्छा भी यहीं थी. मल्हार पाटेकर के मुताबिक, नाना चाहते थे कि उनकी आखिरी विदाई गांव की मिट्टी में ही हो. यही वजह है कि परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार के लिए डोंजे गांव को चुना. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आज शाम 4 से 5 बजे के बीच अंतिम विदाई दी जाएगी. परिवार उनकी आखिरी इच्छा पूरी करते हुए उन्हें उसी सादगी के साथ अंतिम विदाई देगा. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

7 सितंबर की देर रात कार्डिएक अरेस्ट आया और सुबह 5.30 बजे गोवा के अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्टर ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जीते जी ही 12 मन लकड़कियां इकट्ठी कर रखी है. यही उनकी आखिरी पूंजी है. दो साल पहले ही वह एक इंटरव्यू दे रहे थे. जहां जिंदगी को उन्होंने उधार बताया था. उनका कहना है कि हमारी जिंदगी उधार की है. हम आखिर कब खुद के लिए जीते हैं. आज इसके लिए तो कल उसके लिए. बस यही सोचते हुए हम पूरा जीवन बिता देते हैं .(फोटो साभारः फेसबुक Nana Patekar – नाना पाटेकर)

नाना पाटेकर ने तो जीते जी ही अपनी मौत को लेकर बयान दिया था. 2023 में उन्बोंने कहा था, ‘मुझे ये पता है कि मैं मरने वाला हूं. मैं मौत पर विश्वास करता हूं. मैं बिल्कुल भी बनावटी नहीं हूं. जैसे लोग सोचते हैं कि हम तो कभी मरेंगे ही नहीं. ये सब जोड़ते बटोरते रहते हैं. देखो मैं जानता हूं एक दिन सबको मरना है. हम सबको ही जाना है. मुझे पता है 12 मन लकड़ी लगेगी. मैंने ये जोड़ भी रखी है. यही मेरी संपत्ति है. इसी के साथ चला जाऊंगा.’

इस दौरान बातचीत में ये भी कहा था कि मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना, मैंने सूखी लकड़ियां जोड़कर रखी है. गीली लकड़ी से धुआं होता है. जो दोस्त लोग अगल बगल खड़े होंगे उनकी आंखों में जाएगा सब परेशान होंगे और उनकी आंखों से पानी आएगा. फिर मुझे खाली गलतफहमी होगी कि मेरे दोस्त मेरे लिए रो रहे हैं. उन्होंने तो ये भी कहा था कि मरने के बाद सब सबको भूल जाते हैं. वह तो कहते हैं कि मरने के बाद उनकी तस्वीर भी मत लगाना, क्योंकि वह चाहते हैं भूल जाएं. नाना पाटेकर ने ये भी कहा था कि वह मरने के बाद सबसे पहले मां से मिलने जाएंगे.

नाना पाटेकर के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के बीच गहरा शोक है. उनके जाने से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया, जिसकी आवाज, डायलॉग्स और अभिनय सालों तक याद किया जाएगा. फोटो साभार- malhaarpatekar/Facebook

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link