Dominos Pizza करा रही थी जमीन में खुदाई, तभी हुआ कुछ ऐसा, पूरे इलाके में मच गया हड़कंप


Last Updated:

Hapur News : सोचिए जिस डोमिनोज कंपनी का आप बड़े चाव से पिज्जा खाते हैं, उसकी एक हरकत से पूरा शहर हिल जाए तो? दरअसल, डोमिनोज समरसेबल के काम के लिए खुदाई करवा रहा था, तभी कुछ ऐसा हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इधर उधर लोग भागने लगे. आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ. 

Top Deals Inside

Dominos करा रही थी जमीन में खुदाई, तभी हुआ कुछ ऐसा, पूरे इलाके में मचा हड़कंपZoom

डोमिनोज के काम के दौरान गैस लीक.

हापुड़ : आपके रिश्तेदार या परिवार के सदस्य पिज्जा खाने के लिए प्लान करते हैं तो सबसे पहले क्या सवाल दिमाग में आता है? आपका जवाब होगा कि पास में डोमिनोज का आउटलेट कहां पर है. पिज्जा मतलब डोमिनोज. हापुड़ में भी एक डोमिनोज आउटलेट है. यहां डोमिनोज कंपनी द्वारा समरसेबल  के लिए खुदाई कराई जा रही थी. तभी कुछ ऐसा हो गया, जिससे हड़कंप मच गया. दरअसल, खुदाई को दौरान आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन लीक हो गई. फिर क्या था पूरे इलाके में बदबू ही बदबू फैल गई.

मामला हापुड़ के नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड का है. यहां बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. डोमिनोज द्वारा समरसेबल लगवाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन फटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास के इलाके में तेज गंध फैल गई. अचानक बदबू फैलने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल टीम ने तुरंत इलाके को सुरक्षित किया और स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए. गैस आपूर्ति बंद कराने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए संबंधित गैस कंपनी को भी सूचना दी गई. आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने लीक हो रही गैस पर काबू पाया, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया.

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल रिसाव पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है. स्थानीय व्यक्ति अमन कुमार गुप्ता ने बताया है बराबर में डोमिनोज है. उसी कंपनी द्वारा समरसेबल के लिए खुदाई कराई जा रही थी. इसी दौरान गैस लाइन लीक हो गई जिसके बाद पूरे इलाके में गैस की बदबू फैल गई. अभी भी मौके पर दमकल विभाग की टीम, आईजीएल कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है.



Source link