Last Updated:
Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैया के फैंस को बड़ा झटका लगा है. वह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ शो से बाहर हो गए हैं. उनके साथ ही एक्टर करण पटेल भी शो से बाहर निकल आए हैं. तेज प्रताप यादव ने शो से बाहर आकर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बाचतीच की. उन्होंने कहा कि शो अच्छा रहा, लोगों ने देखा और उनके कैरेक्टर को पसंद किया.
तेज प्रताप यादव रियलिटी शो से बाहर हुए. (फोटो साभार: IANS)
पटनाः रियलिटी शो Rise And Fall Season 2 से तेज प्रताप यादव अचानक बाहर आ गए. उन्होंने पटना पहुंचकर शो में अपने एक्सपीरिएंस पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि शो में उनका कैरेक्टर सबसे यूनिक था. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि अच्छा रहा कि लोगों ने शो देखा और उनके कैरेक्टर को पसंद किया. जब उनसे पूछा गया कि शो में सबसे अच्छा और अलग कैरेक्टर किसका था, तो उन्होंने कहा- ‘सबसे यूनिक मेरा कैरेक्टर था.’
तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनके शो से बाहर आने के बाद पता चलेगा कि शो चलता है या नहीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरे जाने के बाद हो सकता है शो चले या ना चले.’ लेकिन मैं चाहूंगा कि शो चलता रहे. उन्होंने यह भी दावा किया कि Rise And Fall की TRP उनके शो में रहने की वजह से बढ़ी थी. मामलू हो कि तेज प्रताप यादव के साथ ही एक्टर करण पटेल ने भी शो से विदा ले ली. उन्होंने अपनी बीमारी को कारण बताया है.
क्यों बाहर हुए तेजू भैया?
तेज प्रताप यादव अपने फैंस के लिए तेजू भैया हैं. उनका शो से बाहर आना फैंस के लिए बड़ा झटका है. द इंडियन एक्सप्रेस स्कीन की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव के Rise And Fall 2 से बाहर होने की वजह उनके राजनीतिक और कानूनी काम बताए जा रहे हैं. शो में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने अलग अंदाज और बेबाक बातचीत से दर्शकों का ध्यान खींचा था. वह शो के पहले ‘Ultimate Ruler’ भी बने थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के नियमों के तहत अपनी इच्छा से शो छोड़ने वाले कंटेस्टेंट पर भारी पेनल्टी का प्रावधान है. हालांकि, तेज प्रताप के मामले में राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते अलग व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है.
देर रात पटना लौटे तेज प्रताप
शो से बाहर होने के बाद तेज प्रताप देर रात पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. शो को लेकर उनके बयानों में वही अंदाज नजर आया, जिसके लिए वह सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर जाने जाते हैं. इस दौरान बिहार की राजनीति से जुड़े सवाल भी पूछे गए. रोहिणी आचार्य के बिहार आने को लेकर सवाल पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा, ‘अच्छी बात है वह आई हैं.’ Rise And Fall Season 2 में तेज प्रताप के अलावा कई चर्चित चेहरे शामिल हैं. शो में अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. आगे नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की भी चर्चा है.