त्योहारों पर आसान होगा बिहार का सफर: पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और जोधपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

त्योहारों पर आसान होगा बिहार का सफर: पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और जोधपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट


पटनाः आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, वलसाड, अजमेर, जोधपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इन सभी ट्रेनों की समय-सारणी और रूट की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

1. लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (01043/01044) (रास्ता: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी)

  • गाड़ी संख्या 01043 (लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर): 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार लोकमान्य तिलक से दोपहर 12:15 बजे खुलकर अगले दिन शाम 16:00 बजे डीडीयू, 17:15 बजे बक्सर, 18:10 बजे आरा, 19:25 बजे दानापुर, 20:20 बजे पाटलिपुत्र, 21:03 बजे सोनपुर, 21:15 बजे हाजीपुर और 22:25 बजे मुजफ्फरपुर होते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01044 (समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक): 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार समस्तीपुर से तड़के 03:00 बजे खुलकर 04:15 बजे मुजफ्फरपुर, 05:10 बजे हाजीपुर, 05:25 बजे सोनपुर, 06:15 बजे पाटलिपुत्र, 06:40 बजे दानापुर, 07:13 बजे आरा, 07:56 बजे बक्सर और 10:30 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

2. लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (01143/01144) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर)

  • गाड़ी संख्या 01143 (लोकमान्य तिलक-दानापुर): 9 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक रोजाना लोकमान्य तिलक से सुबह 10:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 17:20 बजे डीडीयू, 18:33 बजे बक्सर और 19:48 बजे आरा होते हुए रात 21:50 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01144 (दानापुर-लोकमान्य तिलक): 11 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक रोजाना दानापुर से रात 00:10 बजे खुलकर 00:40 बजे आरा, 01:30 बजे बक्सर और 03:40 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.

3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (05557/05558) (रास्ता: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी)

  • गाड़ी संख्या 05557 (रक्सौल-लोकमान्य तिलक): 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार रक्सौल से शाम 19:15 बजे खुलकर दूसरे दिन तड़के 00:01 बजे हाजीपुर, 01:05 बजे पाटलिपुत्र और 05:00 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 05558 (लोकमान्य तिलक-रक्सौल): 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार लोकमान्य तिलक से सुबह 07:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:15 बजे डीडीयू, 10:00 बजे पाटलिपुत्र और 11:05 बजे हाजीपुर रुकते हुए शाम 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

4. सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (05585/05586) (रास्ता: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी)

  • गाड़ी संख्या 05585 (सहरसा-लोकमान्य तिलक): 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार सहरसा से शाम 17:45 बजे खुलकर रात 21:00 बजे समस्तीपुर, 23:15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00:50 बजे पाटलिपुत्र और 05:00 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन तड़के 05:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 05586 (लोकमान्य तिलक-सहरसा): 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार लोकमान्य तिलक से शाम 16:35 बजे चलकर दूसरे दिन रात 20:05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00:05 बजे पाटलिपुत्र, 00:55 बजे हाजीपुर और 04:00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए सुबह 09:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

5. पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल (01449/01450) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर)

  • गाड़ी संख्या 01449 (पुणे-दानापुर): 30 नवंबर 2026 तक रोजाना पुणे से दोपहर 15:40 बजे खुलकर दूसरे दिन रात 22:20 बजे डीडीयू, 23:48 बजे बक्सर और तीसरे दिन 00:38 बजे आरा रुकते हुए तड़के 02:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01450 (दानापुर-पुणे): 2 दिसंबर 2026 तक रोजाना दानापुर से सुबह 05:00 बजे खुलकर 05:30 बजे आरा, 06:43 बजे बक्सर और 08:50 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन शाम 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी.

6. मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे)-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05589/05590) (रास्ता: हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी)

  • गाड़ी संख्या 05589 (मुजफ्फरपुर-हडपसर): 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार मुजफ्फरपुर से शाम 19:20 बजे खुलकर 20:05 बजे हाजीपुर, 20:20 बजे सोनपुर, 22:00 बजे पाटलिपुत्र, 22:23 बजे दानापुर, 23:01 बजे आरा, 23:43 बजे बक्सर और दूसरे दिन 02:13 बजे डीडीयू होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे हडपसर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 05590 (हडपसर-मुजफ्फरपुर): 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार हडपसर से दोपहर 15:00 बजे चलकर दूसरे दिन रात 21:40 बजे डीडीयू, 23:00 बजे बक्सर, 23:45 बजे आरा, तीसरे दिन 00:15 बजे दानापुर, 00:40 बजे पाटलिपुत्र, 01:23 बजे सोनपुर और 01:35 बजे हाजीपुर रुकते हुए तड़के 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

7. श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल (04731/04732) (रास्ता: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद)

  • गाड़ी संख्या 04731 (श्रीगंगानगर-समस्तीपुर): 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार श्रीगंगानगर से दोपहर 13:25 बजे खुलकर अगले दिन 14:30 बजे गोरखपुर और 19:22 बजे हाजीपुर रुकते हुए रात 23:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04732 (समस्तीपुर-श्रीगंगानगर): 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार समस्तीपुर से तड़के 00:45 बजे खुलकर 02:40 बजे हाजीपुर और 08:15 बजे गोरखपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.

8. अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल (09465/09466) (रास्ता: मुजफ्फरपुर-छपरा-लखनऊ-झांसी)

  • गाड़ी संख्या 09465 (अहमदाबाद-दरभंगा): 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार अहमदाबाद से रात 20:25 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 07:00 बजे मुजफ्फरपुर और 08:55 बजे समस्तीपुर होते हुए सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 09466 (दरभंगा-अहमदाबाद): 19 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक हर सोमवार दरभंगा से तड़के 03:00 बजे खुलकर 04:05 बजे समस्तीपुर और 05:20 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए दूसरे दिन शाम 16:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

9. वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल (09025/09026) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल)

  • गाड़ी संख्या 09025 (वलसाड-दानापुर): 23 नवंबर 2026 तक हर सोमवार वलसाड से सुबह 08:40 बजे खुलकर अगले दिन 08:35 बजे डीडीयू, 09:42 बजे बक्सर और 10:35 बजे आरा रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 09026 (दानापुर-वलसाड): 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार दानापुर से दोपहर 13:30 बजे खुलकर 14:00 बजे आरा, 14:42 बजे बक्सर और 17:25 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन रात 21:30 बजे वलसाड पहुंचेगी.

10. मदार-पटना-मदार (अजमेर) स्पेशल (09601/09602) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज-टुंडला-आगरा-जयपुर)

  • गाड़ी संख्या 09601 (मदार-पटना): 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार मदार जंक्शन से सुबह 06:40 बजे खुलकर 08:40 बजे जयपुर, अगले दिन 02:55 बजे डीडीयू, 03:52 बजे दिलदारनगर, 04:18 बजे बक्सर, 04:43 बजे रघुनाथपुर, 05:44 बजे आरा और 06:28 बजे दानापुर रुकते हुए सुबह 08:15 बजे पटना पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 09602 (पटना-मदार): 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार पटना से सुबह 10:15 बजे खुलकर 10:30 बजे दानापुर, 10:55 बजे आरा, 11:20 बजे रघुनाथपुर, 11:50 बजे बक्सर, 12:20 बजे दिलदारनगर और 15:10 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन 11:00 बजे जयपुर तथा दोपहर 13:20 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी.

11. भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल (04813/04814) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज-टुंडला-आगरा-जयपुर)

  • गाड़ी संख्या 04813 (भगत की कोठी-दानापुर): 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार भगत की कोठी से शाम 17:20 बजे खुलकर रात 23:05 बजे जयपुर, अगले दिन 14:40 बजे डीडीयू, 15:50 बजे बक्सर और 16:36 बजे आरा होते हुए शाम 17:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 04814 (दानापुर-भगत की कोठी): 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार दानापुर से शाम 19:10 बजे चलकर 19:50 बजे आरा, 21:10 बजे बक्सर, अगले दिन 01:45 बजे डीडीयू और 19:30 बजे जयपुर रुकते हुए तीसरे दिन तड़के 01:30 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) पहुंचेगी.

12. सोगरिया-दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल (09823/09824) (रास्ता: डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-गुना)

  • गाड़ी संख्या 09823 (सोगरिया-दानापुर): 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक हर शनिवार सोगरिया (कोटा) से रात 23:10 बजे खुलकर अगले दिन रात 20:00 बजे डीडीयू, 21:30 बजे बक्सर और 22:30 बजे आरा रुकते हुए रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 09824 (दानापुर-सोगरिया): 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक हर सोमवार दानापुर से तड़के 01:15 बजे खुलकर 01:45 बजे आरा, 02:35 बजे बक्सर और 05:20 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन तड़के 03:45 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी.



Source link