जिसे चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे कोई एतराज नहीं… मोहम्मद शमी ने हसीन जहां पर फोड़ा बम


होमखेलक्रिकेट

जिसे चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे कोई एतराज नहीं… शमी ने हसीन जहां पर फोड़ा बम

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां के चुनाव लड़ने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उत्तराखंड के रुड़की में विधायक उमेश कुमार से मुलाकात के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिसको जहां से चुनाव लड़ना है लड़े, उन्हें किसी तरह का एतराज नहीं है. हाल के दिनों में यूपी विधानसभा चुनाव में शमी के उतरने की चर्चाएं तेज हैं.

Top Deals Inside

जिसे चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे कोई एतराज नहीं... शमी ने हसीन जहां पर फोड़ा बमZoom

मोहम्मद शमी और हसीन जहां

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पिछले महीने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी की चर्चा तेज हो गई थी. मीडिया में जैसे ही यह बात फैली, उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया. हसीन जहां ने शमी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे या उनका भाई जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगी.

इस पर अब मोहम्मद शमी की पहली प्रतिक्रिया आई है. शमी ने रुड़की में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से मुलाकात के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जिसको जहां से चुनाव लड़ना है लड़े, मुझे कोई एतराज नहीं है. यह तो पूरा खुला मैदान है, जिसको आना है आए.” हसीन जहां के चुनाव लड़ने पर शमी ने जिस बेबाकी से जवाब दिया, उससे तो यही समझा जा रहा है कि हो सकता है यह भारतीय क्रिकेटर खुद या उनका भाई चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं.

बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में दिखेगा शमी का एक्शन

वहीं, क्रिकेट में शमी की बात करें तो आगामी रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए दिखेंगे. अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में शमी को शामिल किया गया है. उनके साथ टीम में आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल किए गए हैं. शमी हाल ही में दलीप ट्रॉफी में मैदान पर उतरे थे, जहां उनका प्रदर्शन दमदार रहा था.

टीम इंडिया में वापसी के लिए शमी कर रहे हैं संघर्ष

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. शमी आखिरी बार मार्च, 2025 में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे. उसके बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार खेल दिखाया है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया है. शमी टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में शमी के नाम 229 विकेट हैं, वनडे में उन्होंने 206 शिकार किए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं.



Source link