Nana Patekar Net Worth: कभी 35 रुपये थी कमाई, आज 80 करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर


Last Updated:

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है. 13 साल की उम्र से परिवार की मदद के लिए काम शुरू करने वाले नाना ने फिल्म पोस्टर पेंट करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने तक का लंबा सफर तय किया. कभी 35 रुपये महीने की कमाई करने वाले नाना पाटेकर करोड़ों की संपत्ति के मालिक रहे. उनके पास पुणे, गोवा और मुरुड समेत कई जगहों पर प्रॉपर्टी बताई जाती है.

Top Deals Inside

कभी 35 रुपये थी कमाई, आज 80 करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकरZoom

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास पुणे, गोवा और मुरुड समेत कई जगहों पर प्रॉपर्टी थी.

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. आज सुबह करीब 5:20 बजे पुणे स्थित उनके घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स की टीम ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा.

नाना पाटेकर ने अपनी मेहनत और सादगी से फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाई थी. सिर्फ 13 साल की उम्र से ही उन्होंने मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम करते थे. रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर वह काम पर जाते थे. उन्हें इसके लिए सिर्फ 35 रुपये महीने मिलते थे. आज वह अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर चले गए हैं. उनके पास कितनी प्रॉपर्टी थी और कौन-कौन से बिजनेस या ब्रांड्स के साथ के साथ हाथ मिलाया था, ये सब आपको बताएंगे.

(खबर अपडेट हो रही है. )



Source link