Last Updated:
सिंगिंग शो आई-पॉपस्टार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है.इस शो में निशांत मुक्ता ने गाना गाकर अपनी परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया. उन्होंने शो में ‘यूपी वाली लड़की से प्यार हो गइल’ गाना गाकर समा बांध दिया. इस गाने को सुनकर सिंगर किंग और नेहा कक्कड़ सीट पर कूद पड़े. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
निशांत मुक्ता का वायरल हो रहा वीडियो (video credit -X@TheBahubali_IND)
नई दिल्ली. सिंगिंग रियलिटी शोआई-पॉपस्टार इन दिनों अपनी शानदार परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के टैलेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट अपनी आवाज का जादू दिखा रहे हैं. अब शो के एक एपिसोड में निशांत मुक्ता ने अपनी खास परफॉर्मेंस से ऐसा माहौल बनाया कि जजेस भी खुद को रोक नहीं पाए. निशांत ने जैसे ही ‘यूपी वाली लड़की से प्यार हो गइल’ गाना शुरू किया, पूरे माहौल में देसी मस्ती का रंग चढ़ गया.
आई-पॉपस्टार के स्टेज पर रैपर निशांत मुक्ता ने अपनी जबदस्त परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया. उन्होंने अपने भोजपुरी रैप गानों से सबका दिल छू लिया है. निशांत मुक्ता ने स्टेज पर यूपी वाली लड़की का रैप गाकर लोगों को अपना मुरीद बना दिया. इतना ही नहीं उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है.
‘यूपी वाली लड़की से प्यार हो गइल’ गाकर छाए निशांत
निशांत मुक्ता की आवाज में इस गाने का देसी अंदाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी झूमते नजर आए. निशांत ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दी. गाने के बोल और उसकी धुन में ऐसा देसीपन था कि शुरुआत से ही माहौल काफी मजेदार हो गया. निशांत ने अपनी आवाज के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते उनकी परफॉर्मेंस शो की खास झलक बन गई.
वायरल हो रहा वीडियो (video credit -X@TheBahubali_IND)
जजेज को थिरकने पर किया मजबूर
बता दें कि सिंगर किंग और नेहा कक्कड़ का इस तरह खुलकर रिएक्ट करना निशांत के लिए किसी बड़ी तारीफ से कम नहीं था. आमतौर पर जजेस कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बाद उनकी गायकी और सुरों की तारीफ करते हैं, लेकिन यहां गाने की मस्ती ने उन्हें भी दर्शकों की तरह झूमने पर मजबूर कर दिया. दोनों जजों का यह रिएक्शन अब शो के इस पल को और खास बना रहा है. सोशल मीडिया के दौर में शो की ऐसी परफॉर्मेंस के वीडियो तेजी से दर्शकों तक पहुंचते हैं. निशांत की यह देसी और मस्ती भरी परफॉर्मेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है. खासकर किंग और नेहा कक्कड़ का सीट पर कूदकर झूमना इस पूरे पल को और मजेदार बना देता है.