MP Weather: 9 अक्टूबर को भी बरसेंगे बादल, जबलपुर-रीवा-शहडोल में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल

MP Weather: 9 अक्टूबर को भी बरसेंगे बादल, जबलपुर-रीवा-शहडोल में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल


Aaj Ka MP Weather: मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में चक्रवात के असर से आंधी-बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज जबलपुर, रीवा और शहडोल के 12 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. वहीं, सतना, रीवा, उमरिया, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है. 9 अक्टूबर को भी पन्ना, सिंगरौली, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में बारिश हो सकती है.

इसके अलावा 10 और 11 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर से पूर्वी एमपी में भी शुष्क मौसम शुरू हो जाएगा.

किसानों के लिए जरूरी सलाह
बारिश का असर खेती पर होगा. पूर्वी एमपी में 9 अक्टूबर की बारिश से खेतों की ऊपरी मिट्टी में नमी बढ़ सकती है. हालांकि, किसानों को रबी फसलों की तैयारी करते समय अपने खेत की नमी, सिंचाई और हाल की बारिश को ध्यान में रखना है. केवल मौसम पूर्वानुमान पर बुआई या सिंचाई का फैसला करना सही नहीं है.

एमपी से लौट चुका है मानसून
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 अक्टूबर को ही लौट चुका है. हालांकि, नए मौसम सिस्टम के कारण कुछ इलाकों में फिर बारिश हो रही है. एक्सपर्ट की मानें तो अक्टूबर में कभी बारिश तो कभी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

कई जिलों में बारिश हुई बहुत कम
पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में बारिश का आंकड़ा ज्यादा है. हालांकि, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5% से 21% तक कम बारिश हुई है. वेस्ट भाग के कई जिलों में भी बारिश नॉर्मल से भी कम रही. आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा समेत कई जिलों में 9% से 51% तक कम बारिश दर्ज हुई है.

वहीं, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश काफी हुई तो लगभग कोटा पूरा हो चुका है.



Source link