अमिताभ ने जब ‘एक दो तीन’ गाने पर किया डांस, माधुरी ने KBC के सेट पर खोला यादों का पिटारा, वीडियो देख लोटपोट बिग बी

अमिताभ ने जब ‘एक दो तीन’ गाने पर किया डांस, माधुरी ने KBC के सेट पर खोला यादों का पिटारा, वीडियो देख लोटपोट बिग बी


Last Updated:

माधुरी दीक्षित ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां उन्होंने बिग बी के सवालों के अलावा फिल्मों से जुड़े किस्से साझा किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनका पुराना वीडियो दिखाया, जिसमें वे मशहूर गाने ‘एक दो तीन’ पर डांस करते दिखे. वीडियो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘तूफान’ का पुराना क्लिप है, जिसे देखकर मेगास्टार शर्मिंदा नजर आए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वीडियो में बिग बी महिला बनकर डांस करते दिख रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@SonyTV)

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ पर अमिताभ बच्चन को पुरानी यादों में खोने का मौका दिया. उन्होंने मेगास्टार का एक पुराना क्लिप दिखाया. क्लिप में अमिताभ उनके मशहूर ‘एक दो तीन’ डांस स्टेप्स को दोहराते हुए दिख रहे थे. इस पल ने बिग बी को साफ तौर पर शर्मिंदा कर दिया और दिग्गज एक्टर अपनी ही परफॉर्मेंस पर हंसने लगे. अमिताभ ने शो के दौरान हुई मजेदार बातचीत में उस समय को याद किया जब उन्होंने वह पॉपुलर डांस स्टेप करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, ‘एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी. एक फिल्म थी, हमने वो 1, 2, 3 ऐसे पीछे हटकर किया था.’

माधुरी दीक्षित खुद उस पल का गवाह बनने के लिए उत्सुक थीं. उन्होंने तुरंत सुझाव दिया कि क्लिप चलाई जानी चाहिए. फिर शो की टीम ने पुराना फुटेज दिखाकर अमिताभ को सरप्राइज दिया. क्लिप में अमिताभ अपनी 1989 की फिल्म ‘तूफान’ में ‘एक दो तीन’ स्टेप का कॉमिक वर्शन करते हुए दिखे. औरत के अवतार में सजे-धजे एक्टर अपनी कमर घुमाते और ओरिजिनल गाने में माधुरी के मशहूर सिग्नेचर मूव्स को करने की कोशिश करते हुए दिखे.
(फोटो साभार: Instagram@SonyTV)

वीडियो देख लोटपोट हुए बिग बी
पुराना फुटेज देखकर अमिताभ बच्चन जोर से हंस पड़े और अपने खास मजाकिया अंदाज में बोले, ‘अरे बाप रे. ये लोग कहां-कहां से ये सब ढूंढकर ला रहे हैं. एक अच्छे गाने को किस तरह खराब किया जाए, वो आपने अभी यहां देखा.’ ओरिजिनल ‘एक दो तीन’ गाने में माधुरी दीक्षित ने एन. चंद्रा की 1988 की फिल्म ‘तेजाब’ में मोहिनी का किरदार निभाया था.

‘केबीसी’ के मराठी वर्जन को होस्ट करेंगे बिग बी
गाने को अलका याग्निक और अमित कुमार ने गाया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. इस गाने को कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था जो हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक डांस नंबर्स में से एक बन गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन वाले हफ्ते के हिस्से के तौर पर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन को होस्ट करती नजर आएंगी, जिसका नाम ‘कोन होनार करोड़पति’ है.



Source link