ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन की वारदात, तेज रफ्तार ALTO कार ने 4 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन की वारदात, तेज रफ्तार ALTO कार ने 4 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल


Last Updated:

Greater Noida News: गुरुग्राम की तरह ही ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. दरअसल यहां कई गाड़ियां स्टंट कर रही थीं और स्टंट के दौरान ही उन छात्रों को अल्टो गाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसे से पहले स्टंट का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Zoom

हिट एंड रन केस ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुग्राम जैसा ही हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने चार से पांच छात्रों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि यहां पर कई गाड़ियां स्टंट कर रही थीं और स्टंट के दौरान ही उन छात्रों को अल्टो गाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसे से पहले स्टंट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने इस हिट एंड रन मामले पर संज्ञान लिया है. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि हादसे में छात्रों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई हैं. यह वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है. आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने दबिश दी और गाड़ी को पकड़ लिया.

एक छात्र के पैर पर चढ़ी गाड़ी
घटनास्थल के पास ही कोल्ड कॉफी की रेडी लगाने वाले दीपांशु ने बताया कि यह घटना कल शाम की है. एक लड़का अल्टो गाड़ी से स्टंट कर रहा था और अपनी गाड़ी को गोल-गोल घूम रहा था. तभी अचानक से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर चार छात्रों के ऊपर चढ़ गई, जिसमें एक छात्रा के पैर पर गाड़ी चढ़ी थी और बाकी लोगों को भी चोट लगी थी. उसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

कॉलेज के पास हुआ हादसा
घायल के भाई ध्रुव नागर निवासी दुजाना ने बताया कि उनका भाई गौरव नागर जीएनआईओटी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है. कल शाम को वह अपने दोस्तों के साथ न कॉलेज के पास से गुजर रहा था. वहीं पर कुछ लड़के तीन-चार गाड़ियों से स्टंट बाजी कर रहे थे और कुछ लोग वीडियो बना रहे थे.

उसने बताया कि जब वह लोग थोड़ा आगे चले गए तो अचानक से गाड़ी आई और उसने उन लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद वह लोग मौके से फरार हो गए. इस हादसे में गौरव नागर के पैर में फैक्चर हो गया है. हालांकि उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं उसके अन्य साथियों को भी इस हादसे में चोट आई है.



Source link