‘हर साल होगा MP ट्रैवल मार्ट’, आयोजन के शुभारंभ पर CM मोहन यादव ने बताया… अब प्रदेश में 60 चीते


Last Updated:

MP News: भोपाल में एमपी ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है. पर्यटन को गति देने के लिए अब हर साल ट्रैवल मार्ट का आयोजन होगा.

Top Deals Inside

'हर साल होगा MP ट्रैवल मार्ट', शुभारंभ पर CM ने बताया... अब प्रदेश में 60 चीतेZoom

सीएम मोहन यादव.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Bhopal News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एमपी ट्रैवल मार्ट 2026’ का शुभारंभ किया. उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया. सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम है. टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को एक साथ जोड़ने के लिए इस मार्ट का आयोजन किया गया है.

एमपी में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 60
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन की सफलताओं को रेखांकित किया. उन्होंने याद दिलाया कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में चीतों की पुनर्स्थापना की शुरुआत की थी. कूनो में चीता पुनर्स्थापना के बाद मध्यप्रदेश को विश्व के वन्यजीव पर्यटन मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान मिली है. सीएम ने घोषणा की कि अब मध्यप्रदेश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है.

टाइगर रिजर्व और रातापानी अभ्यारण्य का जिक्र
वन्यजीवों के रहवास पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों के लिए बड़े क्षेत्र की आवश्यकता होती है. उन्होंने रातापानी अभ्यारण्य में करीब 15 किलोमीटर के दायरे में वन्यजीवों के रहवास का विशेष उल्लेख किया. सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के जंगलों में वन्य प्राणियों का जीवन रहस्यमयी और आकर्षक है.

आध्यात्मिक केंद्र और विश्व का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्लांट
प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के आध्यात्मिक और रहस्यमयी शक्ति केंद्र पर्यटकों को अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं. राज्य में जंगलों से लेकर किलों, मंदिरों, नदियों और सांस्कृतिक विरासत तक पर्यटन का व्यापक विस्तार है. इसके साथ ही, सीएम ने जानकारी दी कि दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट की शुरुआत भी जल्द होने जा रही है.

हर साल ट्रैवल मार्ट का संकल्प
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. पर्यटन क्षेत्र को नई गति और प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने अब हर साल ‘ट्रैवल मार्ट’ आयोजित करने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प के तहत एमपी ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन हुआ है.

भोपाल में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी भोपाल और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक विरासत, आध्यात्मिक स्थल और सांस्कृतिक विविधता मध्यप्रदेश पर्यटन की मुख्य ताकत हैं. राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि हर पर्यटक मध्यप्रदेश से प्रकृति, आध्यात्मिकता और आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे.



Source link