Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर रहेगा खास, अटकी बिजनेस डील होगी फाइनल, प्रमोशन के भी योग

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर रहेगा खास, अटकी बिजनेस डील होगी फाइनल, प्रमोशन के भी योग


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 8 अक्टूबर का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जिनसे आगे चलकर काम में फायदा मिलेगा. सिंगल लोगों को भी आज कोई नया रिश्ता मिल सकता है. जानिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस, करियर, पैसा और लव लाइफ के मामले में कैसा रहेगा और कौन सा उपाय करना आपके लिए शुभ रहेगा.

Top Deals Inside

Today Vrishabh Rashifal 08 October: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपकी मुलाक़ात नए नए लोगों से होगी. भविष्य में इन्हीं लोगों की मदद से आपके कई काम भी बनेंगे. आज आप व्यवसायिक प्रयोग के लिए नया वाहन भी खरीद सकते हैं. इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी जरूर रखें.

नई डील पर लगेगी मुहर

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं। आज का दिन उनके लिए खास होगा. आज आपकी कोई रुकी हुई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती हैं. इस डील से भविष्य में आपको बड़ा फायदा भी जरूर होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं. आज आप बेवजह के बात विवाद से बचें. आज परिस्थितियां जैसी भी हो आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.

शेयर बाजार में निवेश से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे भविष्य में आपको फायदा होगा.

आज पार्टनर से मिलेगा गिफ्ट

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ शानदार रहेगा. आज आपके पार्टनर से चले आ रहें झगड़े पर ब्रेक लगेगी. आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा भी उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकतें हैं. जो लोग सिंगल हैं आज उनके पार्टनर की खोज भी जरूर पूरी होगी.

हल्दी का करें दान

आज आपका शुभ रंग केसरिया हरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि उन्हें हल्दी अर्पण करके उसका तिलक लगाएंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.



Source link