Ranji Trophy: रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी, तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर बरपाएंगे कहर

Ranji Trophy: रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी, तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर बरपाएंगे कहर


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर घरेलू सर्किट पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. शमी को 11 अक्टूबर से शुरू हो रेड बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट से एक बार फिर शमी टेस्ट टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी ठोकेंगे. शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शमी ने न सिर्फ अपनी फिटनेस पर काम किया बल्दि अपनी दमदार गेंदबाजी से लगातार खुद को साबित भी किया है. हालांकि, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने हमेशा उनके फिटनेस को लेकर समस्या बताई और उन्हें नेशनल टीम के सेटअप से दूर रखा. शमी हाल ही में नॉर्थ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था.

भुवनेश्वर कुमार की वापसी से शमी के लिए जगी उम्मीद

6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई. भुवनेश्वर कुमार भी लगातार वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे थे. ऐसे में शमी के लिए भी अब बेहतरीन मौका है कि वह नए चयन सिमित को प्रभावित कर टीम इंडिया में वापसी करें.

हालांकि, शमी के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. क्योंकि टीम इंडिया आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर एक युवा खिलाड़ियों की टोली तैयार करने में लगी है. ऐसे में शमी को कुछ ऐसा करना होगा जिससे चयनकर्ता उन्हें चुनने के लिए मजबूर हो जाए.

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम-

अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, अंकुर पॉल, सुमंत गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मंडल, करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक कुमार रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित.



Source link