भारतीय टी20 बुमराह क्यों बाहर हुए? न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
Last Updated:
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ने अपनी टी20 टीम का ऐलान कर दिया. टीम में चार साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. इस सीरीज के लिए टीम में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पूरी तरह से फिट होने के बावजूद बुमराह को स्क्वाड में क्यों शामिल नहीं किया गया.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में 4 चाल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई. दोनों टीमों के बीच इसी महीने 22 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में कई नए और पुराने चेहरों को शामिल किया गया है, लेकिन उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है. बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं. हालांकि, वह टीम इंडिया के लिए हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स में मैदान पर जरूर उतरे थे.
ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि बुमराह जब पूरी तरह से फिट हैं तो वह लिमिटेड ओवरों की सीरीज में क्यों नहीं खेल रहे हैं. क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी वह नहीं खेलेंगे, जिसके लिए 7 अक्टूबर को टीम की घोषणा की जानी थी, लेकिन अब उसमें देरी हो गई है.
बुमराह क्यों नहीं खेल रहे हैं टी20 सीरीज?
जसप्रीत बुमराह के लिमिटेड ओवरों की मौजूदा सीरीज में नहीं खेलने से फैंस हैरान हैं, लेकिन पर्दे के पीछे की बात ये है कि बुमराह के लिए बीसीसीआई वर्कलोड को मैनेज कर रहा है. क्योंकि वनडे विश्व कप 2027 के शुरू होने में अब 1 साल से कम का समय रह गया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगी कि किसी भी बायलेटरल सीरीज में वह चोटिल हो जाए. बुमराह पिछले कुछ समय से चोट के कारण संघर्ष करते हुए नजर आए.
बुमराह टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज हैं और वर्ल्ड में वह एक्स फैक्टर साबित होंगे. ऐसे में उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह एक्शन में जरूर दिखेंगे. इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है. दूसरा कारण ये भी हो सकता है कि बुमराह को आराम देकर मैनेजमेंट टूर्नामेंट के लिए कुछ अन्य गेंदबाजों को मौका देकर उन्हें परख रहे हों, ताकि जब टीम का चयन किया जाए तो सामने कईं विकल्प हो.