एक महीने में फल, तीन महीने तक कमाई, बस्तर में बैंगन बनी किसानों की पसंदीदा फसल
Last Updated:
Brinjal Farming: बस्तर के किसान बैंगन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इसमें कम लागत और कम समय में अधिक उपज मिलती है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है. फरसु कश्यप ने आधे एकड़ में बैगन की खेती कर अच्छी कमाई की है.
Brinjal Farming: बस्तर के किसान बैंगन की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इसमें कम लागत और कम समय में अधिक उपज मिलती है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है. बस्तर के फरसु कश्यप ने आधे एकड़ में बैंगन की खेती करके अच्छी कमाई की है. उनका मानना है कि बैंगन की फसल में बीमारियों का प्रकोप कम होता है और यह फायदे की फसल है.
खेती का तरीका
बैंगन की खेती के लिए खेत की दो से तीन बार जुताई करनी होती है, फिर रोटावेटर चलाया जाता है. इसके बाद तैयार नर्सरी के पौधे लगाए जाते हैं. बेड से बेड की दूरी 2 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 1 फीट रखी जाती है. इसमें गोबर खाद, सुपर फॉस्फेट, पोटाश और यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है.
फसल और मुनाफा
बैंगन का पौधा लगभग 1 महीने में फल देना शुरू कर देता है और यह फसल 3 महीने तक चलती है. फरसु कश्यप के अनुसार, अगर बैंगन का रेट 10 रुपये प्रति किलो भी हो तो किसान को मुनाफा होता है. उन्होंने आधे एकड़ में बैंगन की फसल लगाई है, जिस पर 30 हजार से 70 हजार रुपये का खर्च आया है और इससे 1 से 2 लाख रुपये तक का मुनाफा होने की संभावना है. वर्तमान में बैंगन का रेट 30 रुपये प्रति किलो चल रहा है.
बीमारियों का प्रबंधन
बैंगन की फसल में आमतौर पर बीमारियों का प्रकोप कम होता है, लेकिन पत्ता छेदक जैसी बीमारी दिखाई देने पर कीटनाशक का छिड़काव करना होता है.