वह क्या हिंदुओं की बात करेंगे? विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को बताया देशद्रोही, खूब लताड़ा

वह क्या हिंदुओं की बात करेंगे? विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को बताया देशद्रोही, खूब लताड़ा


Last Updated:

दिग्विजय सिंह पर बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी पत्रकारों के साथ मिलकर देश को बदनाम करते हैं. वह क्या हिंदुओं की बात करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही राम मंदिर में रोड़ा अटकाया. कांग्रेस का हमेशा से ही एक ही एजेंडा रहा है कि हिंदुओं को बदनाम करो.

Zoom

विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को लताड़ा

Digvijaya Singh: कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने वाले हैं. इसका टूर भी सामने आ गया है. जबकि वह पहले भी कई बार हिंदुओं को लेकर अपने बयान की वजह से चर्चा में रहे हैं. अब उनकी यात्रा पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमें उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

सनातन को बदनाम कर रहे दिग्विजय सिंह: विश्वास सारंग
विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह जाकिर नाईक जैसे हिंदू विरोधी को हीरो कहते हैं. उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. विदेशी ताकत के इशारे पर काम कर रहे हैं. हिंदू धर्म, सनातन को बदनाम कर रहे हैं. कांग्रेस ने राम मंदिर नहीं बनने दिया. रामसेतु को तोड़ने की साजिश रची. दिग्विजय सिंह पाकिस्तान परस्त हैं.

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा सनातन धर्म और हिंदू देवी देवताओं को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है. वह इस देश की संस्कृति पर कुठाराघात करते हैं. वह क्या हिंदुओं की बात करेंगे. कांग्रेस ने राम मंदिर नहीं बनने दिया.

विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को बताया देशद्रोही
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के पत्रकारों के साथ मिलकर नाम और सम्मान को बदनाम करते हैं. वह RSS के बारे में गलत बोलते हैं. RSS को ऐसे देशद्रोहियों की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. वह अपनी राजनीतिक रोटी चमकाने के लिए इस तरह की राजनीति नहीं करें. वह भगवे का अपमान कर रहे हैं. वह इस देश की संस्कृति का भी मखौल उड़ा रहे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस का यह एजेंडा है. हिंदुओं को अपमानित करने का. प्रियंका गंगा जी की आरती करती हैं और उनके नेता हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विश्वास सारंग ने कहा कि युवाओं पर हमारी आशा है. बीजेपी के साथ हर वर्ग है. कांग्रेस बिना तथ्यों के बात करती है. कांग्रेस कोई अध्ययन नहीं करती है.



Source link