हेयर स्पा कितनी बार करवाना चाहिए? बालों को सिल्की बनाने वाली ब्यूटी ट्रीटमेंट से नुकसान भी


Last Updated:

Hair Spa Side Effects: इसमें कोई दोराय नहीं कि हेयर स्पा बालों को सिल्की बनाने में मददगार साबित होती है. लेकिन ये बालों के लिए कोई पर्मानेंट सॉल्यूशन नहीं है. बालों को हेल्दी बनाने के लिए सही पोषण और हेयर केयर भी जरूरी है. यहां जानिए हेयर स्पा कितनी बार करवाना बालों के लिए अच्छा साबित होता है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

हेयर स्पा कितनी बार करवाना चाहिए? जानें बालों को सिल्की बनाने का सही तरीकाZoom

Hair Spa Benefits and Side Effects: हेयर स्पा आजकल बालों की देखभाल के लिए काफी लोकप्रिय ब्यूटी ट्रीटमेंट बन चुका है. कई लोग बालों को मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बनाने के लिए नियमित रूप से हेयर स्पा करवाते हैं. सैलून में हेयर स्पा के बाद बाल कुछ समय के लिए बेहद स्मूद और सिल्की दिखते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बार-बार हेयर स्पा करवाना बालों के लिए हमेशा फायदेमंद ही होगा.

हेयर स्पा बालों को पोषण और नमी देने में मदद कर सकता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा हेयर स्पा कराने से बालों को नुकसान (Hair Spa Side Effects) भी पहुंच सकता है. स्पा के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्टीम, हीट और कुछ हेयर प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग बालों की बाहरी परत को कमजोर कर सकता है. इससे बाल रूखे होने लगते हैं और टूटने या झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है.

हेयर स्पा कितनी बार करवाना चाहिए?
सामान्य तौर पर महीने में एक या दो बार हेयर स्पा करवाना पर्याप्त माना जाता है. हालांकि इसे कितने बार करवाना चाहिए ये आपके बालों के प्रकार, स्कैल्प की स्थिति और बालों की जरूरतों पर भी निर्भर करती है. बहुत ज्यादा स्पा करवाने से बालों को मिलने वाले फायदे कम और नुकसान ज्यादा हो सकते हैं.

क्या हेयर स्पा बालों की सभी समस्याएं दूर कर देता है
हालांकि कई लोगों को लगता है कि हेयर स्पा कराने से डैमेज बाल पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. हेयर स्पा का असर सीमित समय तक ही रहता है. अगर आप घर पर सही हेयर केयर रूटीन नहीं अपनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में बाल फिर से रूखे और बेजान दिखने लग सकते हैं.

अच्छे रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान
हेयर स्पा का फायदा तभी मिलता है जब इसके साथ संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, सही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाए. इसके अलावा धूप, प्रदूषण और बार-बार हेयर स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन जैसी हीट स्टाइलिंग से बालों को बचाना भी जरूरी है.



Source link