कौन हैं 14 विकेट लेने वाले तन्मय बलोदा, जो इंडियन U-19 टीम की जीत में बने हीरो
Last Updated:
India U-19 vs Australia U-19 Youth test: पहली पारी में छह और दूसरी पारी में आठ विकेट लेकर तन्मय बलोदा दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत की जीत के हीरो बने. हरियाणा के पलवल के रहने वाले तन्मय बलोदा स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स हैं, जिन्हें उम्र धोखाधड़ी में फंसे लेग स्पिनर रोहित यादव की जगह टीम में शामिल किया गया था.
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तन्मय बलोदा ने कुल 14 विकेट लेकर मैच जिताया.
Who is Tanymay Baloda: ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलते हुए 151 रन पर आउट हो गई. भारत को जीत के लिए सिर्फ 11 रन बनाने थे, जो बिना कोई विकेट गंवाये बना लिए. इस तरह भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की. भारत के लिए दोनों पारी मिलाकर 14 विकेट लेने वाले तन्मय बलोदा जीत के नायक रहे. चलिए जानते हैं तन्मय कौन हैं और ये कमाल कैसे किया?
पलवल के रहने वाले हैं तन्मय बलोदा
हरियाणा के पलवल में नौ अगस्त 2008 को पैदा हुए तन्मय बलोदा स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स हैं. इस मैच से पहले उनके पास दो प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव था. इसी साल जून में असम के खिलाफ पांच तो अपने दूसरे मैच में बंगाल के खिलाफ भी पांच विकेट ही लिए. अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ उनका कमाल देखने को मिला. बाएं हाथ के स्पिनर ने पहली पारी में 32 रन देकर छह और दूसरी में 41 रन देकर आठ विकेट झटके.
टेस्ट से पहले वनडे सीरीज भी जीता भारत
भारत ने इससे पहले 315 रन बनाकर पहली पारी में 141 रन की बढ़त ली थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे. भारतीय अंडर-19 टीम ने राजकोट में खेला गया पहला युवा टेस्ट एक पारी और 48 रन से जीता था, इससे पहले युवा वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की थी.