गले में माला, कंधे पर लाल गमछा… कामाख्या देवी के दरबार पहुंचे सिंगर सलीम मर्चेंट, हुए ट्रोल

गले में माला, कंधे पर लाल गमछा… कामाख्या देवी के दरबार पहुंचे सिंगर सलीम मर्चेंट, हुए ट्रोल


Last Updated:

Salim Merchant visited Kamakhya Mandir: सलीम मर्चेंट इन दिनों कामाख्या देवी मंदिर की अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. असम के प्रसिद्ध मंदिर से सलीम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः.’ पोस्ट सामने आते ही यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ ने उनके धार्मिक सम्मान की तारीफ की, तो कुछ ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सलीम मर्चेंट की ये फोटो वायरल हो रही है. फोटो साबार-@salimmerchant/Instagram

नई दिल्ली. म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में असम मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं.

तस्वीरों में सलीम सफेद टी-शर्ट और काले रंग की पैंट में दिखे, उनके गले में माला और कंधे पर लाल गमछा है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए, सलीम ने हिंदी में लिखा, ‘शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः.’

सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं. एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है.

View this post on Instagram





Source link