विराट-रोहित-गिल के क्लब में हुई अय्यर की एंट्री, 7वें भारतीय बैटर बने श्रेयस
Last Updated:
shreyas iyer record: श्रेयस अय्यर अब तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सातवें पुरुष भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा भारत के लिए सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल कर चुके हैं. सुरेश रैना ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे
तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बने श्रेयस अय्यर
नई दिल्ली. नवाबों के शहर लखनऊ जब नींद की आगोश में जाने के लिए मचल रहा था, चिकन के करीगर, और कबाब वाले जब अपनी दुकान समेटने में लगे थे तब इकाना स्टेडियम में एक बल्लेबाज भी अपनी दुकान समेट रहा था क्योंकि वो तब तक ना सिर्फ रनों की बारिश करके दर्शको का पैसा वसूल करा चुका था और कई रिकॉर्ड अपने गल्ले में जमा करके चैन की नींद सोने की तैयारी कर चुका था. बात कर रहे है टीम इंडिया के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर की.
श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान वैसे तो कई बड़े शॉट खेले पर वो छक्का सबसे स्पेशन बन गया जो उन्होंने रॉस्टन चेज की गेद पर लांगऑन पर लगाया क्योंकि इस छक्के से भारतीय कप्तान ने ना सिर्फ शतक पूरा किया साथ ही वो उस क्लब में शामिल हो गए जहां रोहित, विराट समेत 7 दिग्गज बल्लेबाजों का नाम दर्ज है. ये ऐसा रिकॉर्ड है जो दर्शाता हैा कि आपके पास तीनों फॉर्मेट में केलने का हुनर है.
तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले 7वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर अब तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सातवें पुरुष भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा भारत के लिए सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल कर चुके हैं. सुरेश रैना ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे. वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय थे. तीनों फॉर्मेट में शतक लगाना एक तरह का संकेत होता है कि ये बल्लेबाज हर तरह की क्रिकेट खेल सकता है. श्रेयस ने टेस्ट में पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में लगाया और पहली वनडे शतक भी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में लगाया. और टी-20 में शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ आया. अय्यर तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7 शतक लगा चुके है.
कप्तान के 3 कीर्तिमान
लखनऊ में खेला गया टी-20 मैच इस लिए भी कप्तान को याद रहेगा क्योंकि जेटलैग में होने के बावजूद ऐसी धमाकेदार पारी खेली. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (3 शतक) और सूर्यकुमार यादव (एक शतक) ऐसा कर चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. उन्होंने 42 गेंद में 100 रन पूरे किए. बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए सबसे तेज शतक रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में लगाया था. टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए केवल 4 क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए शतक लगा पाए हैं. श्रेयस अय्यर से पहले केएल राहुल 2 बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक-एक बार ऐसा किया है.