पवन सिंह ने 11 साल छोटी नीलम गिरी संग दिखाया ‘बिहारी का दम’, 24 घंटे में गाने को मिले 3.4 मिलियन व्यूज


Last Updated:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जान पवन सिंह का जलवा अभी भी कायम है. पावर स्टार पवन सिंह हर बार अपनी फिल्मों और गानों से साबित कर देते हैं कि वो यूं ही नहीं भोजपुरी के नंबर 1 स्टार हैं. 6 अक्टूबर को पवन सिंह और नीलम गिरी का गाना ‘बिहारी के दम’ रिलीज हुआ जिसे महज 24 घंटे में 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Top Deals Inside

पवन सिंह ने 11 साल छोटी नीलम गिरी संग दिखाया 'बिहारी का दम'Zoom

रिलीज होते ही छा गया पवन सिंह का गाना. (फोटो साभार- स्क्रीनग्रैब Saregama Hum Bhojpuri)

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. एक्टर और सिंगर का कोई भी नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है. उम्र 40 के पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद पवन सिंह का स्टारडम लगातार बरकरार है. उनकी आवाज, अंदाज और पर्दे पर मौजूदगी का जादू ऐसा है कि फैंस उनके हर नई फिल्म और गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब एक बार फिर पवन सिंह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं.

6 अक्टूबर को पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस गाने में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और नीलम गिरी है. पवन सिंह ने 11 साल छोटी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ इस गाने में जमकर लटके-झटके लगाए हैं. रिलीज होते ही पावर स्टार की पावर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

24 घंटे में पवन सिंह के गाने को मिले बंपर व्यूज

पवन सिंह और नीलम गिरी का नया गाना ‘बिहारी के दम’ बीते 6 अक्टूबर को रिलीज हुआ. इस गाने में नीलम गिरी की अदाएं, पवन सिंह का जादुई अंदाज दिख रहा है. इस गाने पर 24 घंटे के अंदर ही 3.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

नीलम गिरी संग छा गई पवन सिंह की जोड़ी

पवन सिंह ने अपने लंबे करियर में भोजपुरी म्यूजिक और सिनेमा को कई हिट गाने दिए हैं. सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. पवन सिंह के गानों को हमेशा से जबरदस्त रिस्पांस मिलता है.

नीलम गिरी और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘बिहारी के दम’ को पवन सिंह और सृष्टि भारती ने आवाज दी है. सृष्टि भारती एक्ट्रेस नीलम गिरी की आवाज बनी है. वहीं पवन सिंह ने खुद ये गाना गाया. इसको 24 घंटे के अंदर की बंपर व्यूज मिले जो इस बात को साबित करता है कि आज भी पवन सिंह की लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है.



Source link