राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका, दो उम्मीदवारों का नामांकन हो गया खारिज, 9 अक्टूबर को ही मिल जाएंगे जीत के सर्टिफिकेट


Last Updated:

Rajya Sabha Nomination: उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. निर्वाचन आयोग ने दो उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया है. क्योंकि इन दोनों उम्मीदवारों ने बिना प्रस्तावक के ही नामांकन दाखिल किया था.

Top Deals Inside

राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका, दो उम्मीदवारों का नामांकन हो गया खारिजZoom

राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों का नामांकन हुआ खारिज.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब स्क्रूटनी का काम शुरू हो गया है. इसी कड़ी में जिन दो निर्दलीय ने नामांकन दाखिल किया था, उसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. क्योंकि कंटे स्याना और ओंकार नाथ चौरसिया ने बिना किसी प्रस्तावक के नामांकन दाखिल किया था, जिसके चलते यह खारिज हो गया और इसके साथ ही BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है. बता दें कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. 9 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है. फिलहाल UP में राज्यसभा BJP- सपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है. 9 अक्टूबर को नाम वापसी का समय खत्म होते ही विजेताओं की घोषणा होगी. 9 को निर्विरोध निर्वाचन पर उम्मीदवारो को जीत के सर्टिफिकेट दे दिए जाएंगे.

25 नवंबर को खत्म हो रहा 10 सांसदों का कार्यकाल
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है. दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण बाकी सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीट पर चुनाव कराया जा रहा है.

बीजेपी के इन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तकनीकी रूप से 12 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के आठ, सपा के दो और दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे. उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी और नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं और अगर जरूरी हुआ तो 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. भाजपा के आठ उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह एवं पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ-साथ श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं.


सपा के दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन में अपना—अपना नामांकन दाखिल किया. सपा की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवाणी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं.



Source link