Muzaffarpur News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, गांववालों ने जमकर की मनचलों की धुनाई

Muzaffarpur News: ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, गांववालों ने जमकर की मनचलों की धुनाई


Last Updated:

Muzaffarpur News: बिहार में मनचले हरकतों से बाज नहीं आ रहे. मुजफ्फरपुर में एक बार फिर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की घटना सामने आई. जहां ट्यूशन पढ़कर साईकिल से लौट रही छात्रा के साथ मनचले छेड़खानी करने लगे. गनीमत रही कि समय रहते आस-पास के लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने बदमाशों की पिटाई कर दी.

Zoom

मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोपी पकड़े गए.

मुजफ्फरपुरः बिहार में लड़कियों के छेड़खानी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. मुजफ्फरपुर में 6 अक्टूबर को बाइक सवारों ने ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की. तभी गांववालों की उन पर नजर पड़ गई. लोगों ने मनचलों को पकड़कर बुरी तरह पिटाई कर दी. उसके बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का है. जहां ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी. घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों की नजर छेड़खानी कर रहे युवकों पर पड़ी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया. गुस्साए लोगों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा छेड़खानी की जा रही थी, जिसे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो मोह्तवी और मो सविर के रूप में हुई है.



Source link