दुकान पर नहीं आए ग्राहक, तो खुद निकल पड़े ग्राहकों के पास! ऐसे बिकते हैं रोज 400 समोसे

दुकान पर नहीं आए ग्राहक, तो खुद निकल पड़े ग्राहकों के पास! ऐसे बिकते हैं रोज 400 समोसे


Last Updated:

Business Story: छतरपुर के दिनेश कुमार सोनी जो शहर की गलियों में पैदल चलकर समोसे बेचते हैं. वह हर दिन 4 घंटे पैदल घूमकर 400 समोसे बेच लेते हैं. 2 समोसे 15 रुपए के हिसाब से बेचते हैं. जिससे उन्हें हर दिन बढ़िया कमाई हो जाती है. तो आइए जानते हैं उन्हीं की जुबानी…

Business Story: छतरपुर के दिनेश कुमार सोनी जो छोटे से भरुआ गांव में रहकर समोसे बनाते हैं. गांव में रहकर समोसे बेचकर ज्यादा कमाई नहीं कर पा रहे थे. इसलिए उन्होंने शहर में भी दुकान खोली. साथ ही शहर की गलियों में भी समोसे बेचना शुरू किया. दिनेश हर दिन 4 घंटे पैदल घूमकर 400 समोसे बेचते हैं. 2 समोसे 15 रुपए के हिसाब से बेचते हैं. जिससे उन्हें बढ़िया कमाई हो जाती है.

दिनेश बताते हैं कि वह गांव में रहकर समोसे बनाते थे. वहीं रहकर समोसे बेचते थे लेकिन गांव में उतने समोसे नहीं बिकते थे जिससे अधिक कमाई हो सके. इसलिए शहर में दुकान डाल ली. समोसे बेचने में कंपटीशन भी बढ़ रहा है. लेकिन साथ ही डिमांड भी बढ़ रही है. हालांकि, लवकुश नगर शहर में पहले से ही समोसे की तमाम दुकाने हैं. फिर भी समोसे बनाने शुरू कर दिए. शहर में दुकान की लोकेशन दूर है. बाजार के कस्टमर नहीं आ रहे थे. हर दिन 1000 समोसे बनाने का प्लान था लेकिन शुरुआत में बिक नहीं पा रहे थे.

4 घंटे में 400 समोसे बेचते
दिनेश बताते हैं कि कुछ दिनों तक सोचने के बाद मैंने शहर के गली-मोहल्ले में समोसे बेचने का सोचा. दुकान में पहले समोसे बना दिए. इसके बाद स्टील के बर्तन में 100 समोसे भर दिए और अलग से चटनी ले ली. पैदल चलते-चलते 1 घंटे में 100 समोसे बेच दिए. इसके बाद फिर गरमा गरम दुकान से समोसे बनाए और दूसरी बार में किसी और मोहल्ले में 100 समोसे बेच दिए. इस तरह 4 घंटे में 4 फेरी लगाकर 400 समोसे बेच लेते हैं. 2 महीने से ऐसे ही पैदल बेच रहे हैं. हालांकि, दुकान में भी एक व्यक्ति रहता है.

हॉट बाजार में भी बेचते
दिनेश बताते हैं कि शहर में दो दिन हॉट बाजार लगता है. इस हॉट बाजार में 400 समोसे 4 घंटे से पहले ही खत्म हो जाते हैं. हॉट बाजार में दूर-दूर से लोग आते हैं. सब्जी खरीदने के दौरान ही उनके हांथ में समोसा मिल जाता है तो वह भी खरीद लेते हैं.

4 घंटे में 3000 रुपए की कमाई
दिनेश बताते हैं कि वह 2 समोसे 15 रुपए के हिसाब से बेचते हैं. साथ में चटनी या रायता देते हैं. 2 हाथ से 2 सामान ही टांग सकते हैं. इसलिए एक ही तरह की चटनी ला पाते हैं. हालांकि, अलग-अलग दिन चटनी और रायता बदलते रहते हैं. शहर के मोहल्ले में गली-गली जाकर घर-घर समोसे की होम डिलीवरी करते हैं. इतनी मेहनत नहीं करुंगा तो समोसे नहीं बिकेंगे. शादी-विवाह, जन्मदिन जैसे कार्यक्रमों के लिए समोसे का आर्डर भी लेते हैं.



Source link