Rahul Gandhi Parliament March। Rahul Gandhi Street Fighter Protest। OPINION: क्‍या राहुल स्‍ट्रीट फाइटर वाले नेता बन पाएंगे? 10 तस्‍वीरों से समझें

Rahul Gandhi Parliament March। Rahul Gandhi Street Fighter Protest। OPINION: क्‍या राहुल स्‍ट्रीट फाइटर वाले नेता बन पाएंगे? 10 तस्‍वीरों से समझें


होमफोटोदेश

OPINION: क्‍या राहुल स्‍ट्रीट फाइटर वाले नेता बन पाएंगे? 10 तस्‍वीरों से समझें

Last Updated:

Rahul Gandhi Street Fighter Protest: एक वक्‍त था जब राहुल गांधी को राजनीति का शहजादा समझा जाता था. लोगों में मैसेज साफ था कि वो नेहरू-गांधी परिवार की अगली पीढ़ी हैं और उनका जनता से कोई सीधा कनेक्‍ट नहीं है. पिछले एक दशक में यह नैरेटिव बनाने की पूरी कोशिश की गई कि राहुल ने जीवन में कोई संघर्ष नहीं किया है और वो एक स्ट्रीट फाइटर नेता नहीं हैं. लेकिन आज चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस से सीधी भिड़ंत ने इस पुरानी छवि को पूरी तरह से पलटकर रख दिया है. आइए 10 तस्‍वीरों से समझते हैं राहुल गांधी की बदलती राजनीतिक को.

शहजादे वाली इमेज का अंत: वर्षों तक राजनीतिक विरोधियों द्वारा राहुल गांधी पर एसी कमरों की राजनीति करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं. लेकिन इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर मोर्चा संभाला है. यह दृश्य साबित करता है कि अब वह जमीनी संघर्ष और आक्रामक राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहे हैं, जो उनकी पुरानी ‘शहजादे’ वाली छवि को पूरी तरह से तोड़ने में कामयाब हो रहा है. (PTI)

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के विरोध में राहुल के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने मार्च निकाला. राहुल ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग और सत्ता पक्ष पर लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उनका आक्रामक राजनीतिक रुख साफ झलकता है. (PTI)

बैरिकेड्स पर चढ़कर लहराया तिरंगा: जो विजुवल सामने आए वो युवाओं को अपील करते हैं। राहुल गांधी पुलिस के पीले बैरिकेड्स पर खड़े होकर हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के दमदार और जोशीले विजुअल्स Gen-Z और युवा वर्ग के बीच एक जुझारू नेता की मजबूत छवि पेश करते हैं, जो भीड़ के बीच से सीधे संवाद स्थापित करने में माहिर माने जा रहे हैं. (PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

आकाशवाणी भवन के पास ड्रामा: मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने सुरक्षा घेरे को धकेलते हुए आकाशवाणी भवन (AIR) के परिसर में प्रवेश किया. सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी तीखी झड़प और अंदर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाना यह दिखाता है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने या झुकने के मूड में बिल्कुल नहीं थे. (PTI)

Gen-Z से जुड़ती नई पॉलिटिक्स: आज की युवा पीढ़ी उन राजनेताओं को पसंद करती है जो सत्ता के सामने खुलकर सवाल खड़े करें और अन्याय के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करें. पेपर लीक से लेकर चुनावी पारदर्शिता के मुद्दों तक, राहुल का यह नया तेवर आज के यूथ की आक्रामक सोच के साथ तालमेल बिठाता नजर आ रहा है, जहां परिणाम की चिंता किए बिना संघर्ष सर्वोपरि है. (PTI)

बीजेपी का तीखा पलटवार: एक तरफ जहां विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बता रहा है, वहीं बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस प्रदर्शन को सिर्फ अराजकता और राजनीतिक ड्रामा बताया है. सत्ता पक्ष का आरोप है कि चुनाव में बार-बार मिल रही हार की झुंझलाहट को छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया जा रहा है, जबकि धरातल पर जनता सब देख रही है. (PTI)

INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के दिग्गजों के अलावा INDIA गठबंधन से बाहर माने जाने वाले बीजू जनता दल (BJD) के सांसदों का भी शामिल होना यह बताता है कि विपक्ष इस बड़े मुद्दे पर एक साझा जमीन तलाशने में कामयाब हो रहा है. राहुल गांधी इस पूरी एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन के केंद्र में नजर आए, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. (PTI)

‘वोट चोरी बनाम कामचोर की जंग: बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें कामचोर तक कह डाला और आरोप लगाया कि जमीन पर मेहनत करने के बजाय वह सिर्फ झूठे आरोप लगाते हैं. इसके जवाब में राहुल ने दोटूक अंदाज में कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वह हर हद तक जाने को तैयार हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. (PTI)

संसद से सड़क तक की रणनीति: विपक्षी दल अब केवल संसद के बंद कमरों या सदन की बहसों तक सीमित नहीं हैं बल्कि वे संसद के बाहर सड़क पर भी सरकार को सीधे घेरने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. राहुल गांधी का खुद फ्रंट पर आकर लाठी-डंडों और बैरिकेड्स के बीच डटे रहना पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहा है, जिससे पार्टी का कैडर बेहद आक्रामक नजर आ रहा है. (PTI)

क्या स्ट्रीट फाइटर बन गए राहुल: तस्वीरों और आज की इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी अब पारंपरिक और सौम्य राजनीति की छवि से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं. पुलिस की हिरासत, बैरिकेड्स पर चढ़ना, और घंटों धरने पर बैठे रहना यह साबित करता है कि वह खुद को एक फुल-टाईम स्ट्रीट फाइटर नेता के रूप में ढाल चुके हैं, जो आने वाले चुनावों में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. (PTI)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link