Kota News: गेट नंबर 4 के पास इमरजेंसी OT में पहुंचा 7 फीट का सांप, मरीजों में मचा हड़कंप, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Kota News: गेट नंबर 4 के पास इमरजेंसी OT में पहुंचा 7 फीट का सांप, मरीजों में मचा हड़कंप, ऐसे हुआ रेस्क्यू


Last Updated:

New Medical College Hospital Kota: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर की इमरजेंसी ओटी में 7 फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप घुसने से हड़कंप मच गया. सांप को देखकर मरीज, परिजन और अस्पताल स्टाफ में दहशत फैल गई. नर्सिंग स्टाफ ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत से सांप का रेस्क्यू किया. बाद में उसे लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी OT में घुसा 7 फीट लंबा सांप

कोटा: कोटा शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शहर के जाने-माने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक भारी-भरकम सांप के आ जाने से वहां अफरा-तफरा मच गई. अस्पताल में अचानक जंगली जीव के घुस आने से मरीजों, उनके परिजनों और वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया.

अस्पताल में आने-जाने वाले लोग और मरीज इस घटना के बाद बुरी तरह सहम गए थे. समय रहते इस पर काबू पा लिया गया, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. इस पूरी घटना ने एक बार फिर से अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के कड़े इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

इमरजेंसी ओटी में घुसा खतरनाक सांप, मचा हड़कंप
अस्पताल के गेट नंबर 4 के पास इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में यह सांप अचानक घुस गया. जब अस्पताल के स्टाफ और मरीजों ने इस जीव को ओटी के आसपास रेंगते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए. मरीजों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी घबराहट पर काबू पाया और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी.

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने किया सफल रेस्क्यू
वन विभाग से सूचना मिलते ही प्रसिद्ध स्नेक कैचर गोविंद शर्मा तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अस्पताल के भीतर सांप की मौजूदगी और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इमरजेंसी ओटी और उसके आसपास के इलाके में कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गोविंद शर्मा ने उस सांप को अपने नियंत्रण में ले लिया. जांच में सामने आया कि यह कोई साधारण सांप नहीं, बल्कि करीब 7 फीट लंबा धामन (Daman) प्रजाति का सांप था. सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के बाद स्नेक कैचर ने इस सांप को लाडपुरा के घने जंगलों में ले जाकर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.

मौसम में बदलाव और बढ़ता जंगली जीवों का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के साथ ही कोटा शहर सहित इसके सुदूर ग्रामीण अंचल और आसपास के इलाकों में सांपों और अन्य जंगली जीव-जंतुओं का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. बारिश या तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर ये जीव अपने ठिकानों से निकलकर सुरक्षित या गर्म जगहों की तलाश में मानवीय बस्तियों और अस्पतालों जैसे सार्वजनिक परिसरों का रुख कर लेते हैं.

इलाकों में लोगों के बीच डर का माहौल बना
इस घटना के बाद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने मांग की है कि ऐसे सार्वजनिक संस्थानों में झाड़ियों की नियमित सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके.



Source link