23 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹8,29,990! ये हैं डीज़ल इंजन वाली सबसे अच्छी गाड़ियां; मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

23 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत मात्र ₹8,29,990! ये हैं डीज़ल इंजन वाली सबसे अच्छी गाड़ियां; मिडिल क्लास के लिए बेस्ट


होमफोटोऑटोकार

ये हैं डीज़ल इंजन वाली सबसे अच्छी गाड़ियां; मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

Last Updated:

Top 10 Diesel Cars in India: डीजल कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये लिस्ट आपके काम की है. भारत में अब डीजल कारों के विकल्प पहले के मुकाबले कम जरूर हुए हैं, लेकिन Altroz, Nexon, XUV 3XO, Sonet, Thar, Seltos और Creta जैसी कई दमदार कारें अभी भी मौजूद हैं. इनमें शानदार माइलेज के साथ पावरफुल इंजन और मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. यहां जानिए भारत की 10 बेहतरीन डीजल कारों की कीमत, माइलेज और खासियत.

Tata Altroz Diesel: ये देश की सबसे किफायती और इकलौती प्रीमियम डीजल हैचबैक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8,29,990 से शुरू होती है.  लगभग ₹8.90 लाख से ₹11.00 लाख तक जाती है. इसका शार्प लेज़र-कट एक्सटीरियर और 90-डिग्री खुलने वाला डोर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं. केबिन में डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स और ESP इसे सबसे सेफ बनाते हैं. इसमें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर Revotorq डीजल इंजन (90 PS / 200 Nm) दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ करीब 23.64 किमी/लीटर का शानदार माइलेज निकालता है.

Mahindra Bolero: ये देश के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की सबसे भरोसेमंद 7-सीटर एसयूवी है. बोलेरो एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.49 लाख से शुरू होकर ₹9.99 लाख तक जाती है. इसका क्लासिक बॉक्सी और मेटल बॉडी डिज़ाइन बेहद मजबूत व रफ-एंड-टफ है. केबिन में विनाइल सीट्स और बेसिक डिजिटल क्लस्टर मिलते हैं. फीचर्स के नाम पर पावर स्टीयरिंग, सेंट्रल लॉकिंग और एसी शामिल हैं. सेफ्टी में डुअल एयरबैग्स, ABS और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन (76 PS / 210 Nm) मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लगभग 16 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

Mahindra Bolero Neo: बोलेरो का मॉडर्न और लैडर-फ्रेम बेस्ड अवतार बोलेरो नियो है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.90 लाख से ₹12.15 लाख के बीच है. इसका डिज़ाइन बॉक्सी होने के साथ मॉडर्न ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग और अलॉय व्हील्स से लैस है. इंटीरियर में इटैलियन थीम, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 7-इंच टचस्क्रीन मिलते हैं. फीचर्स में क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और रियर आर्मरेस्ट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और टॉप वेरिएंट में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल (MLD) मिलता है. इसका 1.5-लीटर mHawk100 डीजल इंजन 100 PS पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे करीब 17.29 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की ये सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड है. इसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत करीब ₹9.99 लाख से ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका फ्यूचरिस्टिक फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड सी-शेप एलईडी टेललाइट्स और चौड़ा स्टांस इसे बोल्ड लुक देते हैं. अंदर सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स दी गई हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा मिलते हैं. इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन (117 PS / 300 Nm) दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ लगभग 20.6 किमी/लीटर तक का माइलेज डिलीवर करता है.

Kia Sonet Diesel: ये स्पोर्टी और टेक-सेवी सब-4 मीटर एसयूवी है, जिसके डीजल मॉडल्स की कीमत लगभग ₹9.80 लाख से शुरू होकर ₹15.75 लाख तक है. इसका ‘टाइगर नोज़’ ग्रिल, क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैम्प्स और कनेक्टेड एलईडी बार काफी प्रीमियम लगते हैं. इंटीरियर में ऑल-ब्लैक लेदरेट केबिन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट और बोस ऑडियो सिस्टम मिलता है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और लेवल-1 ADAS मौजूद हैं. इसमें 1.5-लीटर CRDi VGT डीजल इंजन (116 PS / 250 Nm) मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.6 से 22.3 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

Tata Nexon Diesel: ये भारत की सबसे सुरक्षित और सर्वाधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसके डीजल मॉडल्स की कीमत करीब ₹10.00 लाख से ₹15.80 लाख (एक्स-शोरूम) है. स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप और कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन इसे एग्रेसिव लुक देते हैं. केबिन में टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स, टू-स्पोक बैकलिट स्टीयरिंग व्हील और 10.25-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन मिलती है. 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा इसे खास बनाते हैं. इसमें 1.5-लीटर Revotorq डीजल इंजन (115 PS / 260 Nm) दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ 23.23 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.

Hyundai Venue Diesel: ये एक अर्बन और व्यावहारिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसके डीजल वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.70 लाख से शुरू होकर ₹13.40 लाख तक जाती है. इसमें डार्क क्रोम पैरामीट्रिक ग्रिल और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो इसे यूथफुल लुक देते हैं. इंटीरियर में डुअल-टोन थीम, एम्बिएंट लाइटिंग, 8-इंच टचस्क्रीन और इलेक्ट्रिक सनरूफ मौजूद है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, VSM, हिल असिस्ट और चुनिंदा वेरिएंट्स में ADAS की सेफ्टी मिलती है. इसका 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क बनाता है, जो केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ करीब 24.2 किमी/लीटर का जबरदस्त माइलेज निकालता है.

Mahindra Thar Diesel: ये भारत की सबसे आइकॉनिक ऑफ-रोडर लाइफस्टाइल एसयूवी है. इसके डीजल लाइनअप (RWD और 4×4) की कीमत करीब ₹11.35 लाख से शुरू होकर ₹17.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका क्लासिक राउंड हेडलैम्प्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील वाला बॉक्सी लुक बेहद मस्कुलर है. केबिन वॉशेबल फ्लोर और ड्रेन प्लग्स के साथ रफ-एंड-टफ है, जिसमें 7-इंच इंफोटेनमेंट और रूफ-माउंटेड स्पीकर्स मिलते हैं. सेफ्टी में रोल-केज, डुअल एयरबैग्स और 4-स्टार GNCAP रेटिंग है. इसमें 1.5-लीटर (118.5 PS – RWD) और 2.2-लीटर mHawk (130 PS – 4×4) डीजल ऑप्शन्स मिलते हैं, जिनका माइलेज 13 से 15.2 किमी/लीटर के बीच रहता है.

Kia Seltos Diesel: ये एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी है, जिसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत लगभग ₹12.40 लाख से शुरू होकर ₹20.35 लाख तक जाती है. इसका मस्कुलर बंपर, आइस-क्यूब एलईडी फॉग लैंप्स और पैनोरमिक कनेक्टेड लाइट्स इसे काफी एलिगेंट बनाती हैं. केबिन में डुअल 10.25-इंच कर्व्ड डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. सेफ्टी में लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और ऑल-डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं. इसमें 1.5-लीटर CRDi VGT इंजन (116 PS / 250 Nm) दिया गया है, जो 6-स्पीड iMT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ करीब 19.1 से 20.7 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

Hyundai Creta Diesel: ये देश की सबसे पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी है, जिसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत ₹12.55 लाख से ₹20.15 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. इसका बोल्ड फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड होराइजन एलईडी DRLs और मस्कुलर रियर इसे रोड पर शानदार प्रेजेंस देते हैं. इंटीरियर में प्रीमियम डुअल-टोन केबिन, पावर्ड ड्राइवर सीट, बोस 8-स्पीकर साउंड और 10.25-इंच इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स हैं. सेफ्टी में 70+ सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग्स और लेवल-2 स्मार्टसेंस ADAS शामिल हैं. इसमें 1.5-लीटर U2 CRDi इंजन (116 PS / 250 Nm) मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ 19.1 से 21.8 किमी/लीटर का माइलेज निकालता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link