Last Updated:
हनुमान अंश की सफलता ने हर किसी को चौंका दिया. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में इसने 400 करोड़ रुपये जो कूट डाले. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी ही एक और कम बजट की फिल्म है जिसका सिर्फ 3 करोड़ का बजट है. मगर ये हनुमान अंश जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई. मगर ये जरूर कहना होगा कि तीन दिन में इसने आधा बजट निकाल लिया है.
जी हां, हम बात कर रहे हैं वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’ की. इस फिल्म की हिम्मत ये थी कि इसने अजय देवगन से पंगा लिया. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 के साथ 2 अक्टूबर को ‘प्रेम कीटाणु’ भी रिलीज हुई. लाजमी है कि इतनी बड़ी फिल्म के आगे वीर पहाड़िया की फिल्म को नुकसान होना ही तय था.
‘प्रेम कीटाणु’ ने जब से रिलीज हुई है, तबसे ये महज चंद लाख का ही बिजनेस कर रही है. इसका बजट 3 करोड़ रुपये है तो लाजमी है कि कछुए की चाल से चलने के बावजूद Prem Keetanu Box Office पर अपना बजट आसानी से निकाल सकती है. (फोटो: Insta/veerpahariya)
‘प्रेम कीटाणु’ जैसी छोटे बजट की फिल्मों का फायदा यह होता है कि अगर फिल्म रो-धोकर 2-2.5 करोड़ रुपये भी कमा लेती है, तो फिल्म के राइट्स, म्यूजिक राइट्स और ओटीटी डील से होने वाली कमाई मेकर्स को नुकसान में जाने से बचा सकती है. (फोटो: Insta/veerpahariya)
Add News18 as
Preferred Source on Google
चलिए अब ‘प्रेम कीटाणु’ के चार दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करते हैं. इस ने बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख (1886 शोज) के साथ खाता खोला था. फिर 1016 शोज के साथ दूसरे दिन की कमाई गिरकर 33 लाख रुपये हो गई. संडे को भी 11 प्रतिशत गिरी और 28 लाख रुपये का कारोबार किया. (फोटो: Insta/veerpahariya)
‘प्रेम कीटाणु’ के लिए पहला सोमवार सबसे बड़ी चुनौती था और इस दिन इसकी कमाई में 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसे के साथ इसने 10 लाख रुपये का कारोबार किया. इस तरह भारत में ‘प्रेम कीटाणु’ का नेट कलेक्शन 1.21 करोड़ रुपये रहा. वहीं ग्रोस कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये. फिलहाल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आ पाए हैं. (फोटो: Insta/veerpahariya)
‘प्रेम कीटाणु’ 2 घंटे 18 मिनट लंबी है जोकि एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है. इसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया था. फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ राकेश बेदी, अपारशक्ति खुराना और आफिया सैयद जैसे सितारे भी हैं. (फोटो: Insta/veerpahariya)
‘प्रेम कीटाणु’ अभी तक अपने बजट की आधी कमाई निकाल पाई है. अगर रो धोकर ये 1 करोड़ भी और कमा लेती है तो वीर पहाड़िया के मेकर्स को ज्यादा नुकसान नहीं होगा और बिग डिजास्टर से बच जाएगी. (फोटो: Insta/veerpahariya)
वीर पहाड़िया ने अगर दृश्यम 3 जैसी बड़ी फिल्म से पंगा न लिया होता तो वह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर पाते और उम्मीद है कि वह पहले वीकेंड तक सेमी हिट का दर्जा हासिल कर ही लेते. (फोटो: Insta/veerpahariya)