UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे

UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे


Last Updated:

UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. खास बात यह है कि 812 रिक्त पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू राउंड में जगह बनाई है यानी अब मुख्य परीक्षा पार करने वाले इन उम्मीदवारों की नजर चयन के अगले और अहम पड़ाव पर है. अगर आपने भी पीसीएस मेन्स परीक्षा दी थी तो रोल नंबर के जरिए तुरंत चेक कर लें कि आपका नाम इंटरव्यू के लिए जारी लिस्ट में है या नहीं.

Zoom

UPPSC PCS Result 2026,UPPSC PCS Mains Result 2026: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस का रिजल्‍ट जारी.

UPPSC PCS Mains Result 2026: उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. आयोग की ओर से जारी रिजल्ट में 812 रिक्त पदों के सापेक्ष 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है.यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं. आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा और अभ्यर्थियों से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

29 मार्च 2026 को हुई थी मुख्य परीक्षा

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 के तहत पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के बाद से ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है और इसके साथ ही चयन प्रक्रिया अगले अहम चरण में पहुंच गई है.मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अब सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा यानी जिन अभ्यर्थियों का नाम जारी की गई सूची में है उनके लिए पीसीएस भर्ती में आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है.

812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों का चयन

इस रिजल्ट की सबसे अहम बात यह है कि आयोग ने 812 रिक्तियों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है. इसका मतलब है कि अब मुख्य परीक्षा पार करने वाले इन अभ्यर्थियों के बीच चयन के अंतिम चरण की प्रक्रिया होगी.यहां यह समझना जरूरी है कि इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई करना अंतिम चयन नहीं है. मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा और भर्ती का अंतिम परिणाम आगे की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा.

दो पदों का रिजल्ट अंतिम परिणाम के साथ

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दो पद ऐसे हैं जिनके लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा.इन पदों से संबंधित परिणाम अंतिम नतीजे के साथ घोषित किए जाएंगे.इसलिए सभी अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे जारी की गई रिजल्ट सूची को ध्यान से देखें और यह समझें कि उनका चयन किस चरण के लिए हुआ है.

रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic,in पर जाना होगा. आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा और परिणाम से संबंधित लिंक उपलब्ध कराया जाता है.रिजल्ट की पीडीएफ खुलने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं. पीडीएफ में नाम या रोल नंबर देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुआ है या नहीं. रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रख लेनी चाहिए.



Source link