सवाल सुनते ही भड़कीं जया बच्चन… रिपोर्टर का माइक झटक दिया, देखें वीडियो

सवाल सुनते ही भड़कीं जया बच्चन… रिपोर्टर का माइक झटक दिया, देखें वीडियो


होमताजा खबरदेश

सवाल सुनते ही भड़कीं जया बच्चन… रिपोर्टर का माइक झटक दिया, देखें वीडियो

Last Updated:

इंडिया गठबंधन के मार्च में जया बच्चन का गुस्सा देखने को मिला. रिपोर्टर ने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने माइक दूर कर दिया. इसके बाद बिना जवाब दिए वहां से चली गईं. आखिर ऐसा क्या हुआ?

Zoom

जया बच्चन ने रिपोर्टर का माइक झटका

India Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है. पिछले कई दिनों से चल रही बैठकों के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है. विपक्षी दलों का यह विरोध अब सड़कों पर भी नजर आ रहा है.

इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर रोक और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रहे हैं. यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. युवाओं का एक वर्ग भी विपक्ष के इस विरोध को समर्थन दे रहा है.

मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कई सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकजुट हुए. इसके बाद सभी सांसद पैदल मार्च करते हुए चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर बढ़े. विपक्षी सांसदों के इस मार्च को देखते हुए संसद भवन से लेकर निर्वाचन सदन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता मार्च में नजर आए. समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे.

इसी दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी विपक्षी नेताओं के साथ प्रदर्शन में मौजूद थीं. मार्च के दौरान वह काफी नाराज नजर आ रही हैं. न्यूज18 इंडिया के रिपोर्टर ने जया बच्चन से बातचीत करने और प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की. रिपोर्टर जैसे ही उनके पास पहुंचा और माइक आगे किया, जया बच्चन ने गुस्से में माइक को दूर कर दिया. उन्होंने रिपोर्टर के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

रिपोर्टर ने इसके बाद भी उनसे बात करने की कोशिश की और सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन जया बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कुछ देर बाद वह वहां से पलटकर पीछे की ओर चली गईं. यहां देखें वीडियो…

विपक्ष के इस मार्च के दौरान संसद से निर्वाचन सदन तक सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास नजर रही. अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस मार्च को आगे बढ़ने की कितनी अनुमति देती है और विपक्ष का यह विरोध आगे किस रूप में सामने आता है.



Source link