Last Updated:
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए आज भी लाखों दिलों में बसती हैं. पर्दे पर अपनी अदाओं से जादू चलाने वाली श्रीदेवी को भी उस दौर में परफेक्ट दिखने और वजन मेनटेन करने का भारी दबाव झेलना पड़ता था.1991 की एक फिल्म के दौरान श्रीदेवी ने अपने परफेक्ट लुक के लिए ऐसी सख्ती की, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ गया. डायरेक्टर की एक डिमांड को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने खाने-पीने तक पर पाबंदियां लगा ली थीं. वह अपने लुक को लेकर इतनी गंभीर थीं कि शरीर की जरूरतों को भी नजरअंदाज कर बैठीं. लेकिन सेट पर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी टीम को परेशान कर दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की पहली ‘लेडी सुपरस्टार’ श्रीदेवी की खूबसूरती और अदाकारी के लाखों दीवाने थे. लेकिन पर्दे पर परफेक्ट दिखने के पीछे का दर्द बहुत कम लोग जानते हैं. श्रीदेवी ने अपने दौर में पर्दे पर ऐसी खूबसूरती दिखाई कि वह लाखों दिलों की धड़कन बन गईं. लेकिन इस परफेक्ट लुक के पीछे उनकी मेहनत कितनी सख्त थी, इसके कई किस्से आज भी सामने आते हैं. 1991 की एक फिल्म के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था. डायरेक्टर की एक डिमांड के बाद श्रीदेवी ने खुद पर ऐसी पाबंदियां लगा ली थीं, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ गया. वह अपने लुक को लेकर इतनी गंभीर थीं कि खाने-पीने तक में बड़े बदलाव कर लिए थे. मगर इसके बाद सेट पर जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को परेशान कर दिया था. फोटो साभार-@asridevi.blogspot
श्रीदेवी का करियर सिर्फ हिंदी फिल्मों तक सीमित नहीं था. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी काम किया था. दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें पहले ही बड़ी पहचान मिल चुकी थी, जबकि बॉलीवुड में ‘हिम्मतवाला’, ‘सदमा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘चालबाज’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिलाया. दरअसल, यह किस्सा तेलुगु फिल्म ‘क्षण क्षणम’ की शूटिंग के दिनों का है. फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और श्रीदेवी के साथ वेंकटेश लीड रोल में थे. फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी और इसे श्रीदेवी के करियर की यादगार फिल्मों में गिना जाता है. फाइल फोटो.
पंकज पराशर ने एक पुराने इंटरव्यू में इस शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया था. उनके मुताबिक, फिल्म के दौरान श्रीदेवी पर वजन कम करने का काफी दबाव था. राम गोपाल वर्मा चाहते थे कि अभिनेत्री फिल्म में एक खास लुक में नजर आएं. श्रीदेवी ने भी इस डिमांड को बेहद गंभीरता से लिया. फोटो साभार-@IMDb
Add News18 as
Preferred Source on Google
वजन कम करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट पर काफी सख्ती कर दी थी. उन्होंने खाने से नमक तक हटा दिया था. वह अपने लुक को लेकर किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती थीं. उस दौर में श्रीदेवी पहले से ही बड़ी स्टार थीं और पर्दे पर उनकी मौजूदगी को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा रहती थीं. लेकिन लगातार सख्त डाइट का असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा. फोटो साभार-@asridevi.blogspot
बिना नमक की डाइट लेने के कारण उनके शरीर में सोडियम की भारी कमी हो गई और उनका ब्लड प्रेशर बहुत तेजी से गिर गया. नमक छोड़ने और भूखे रहने की वजह से श्रीदेवी की सेहत बिगड़ने लगी. इसी दौरान जब वह पंकज पराशर की फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ के सेट पर शूटिंग कर रही थीं, तब अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ीं.
गिरते समय श्रीदेवी का सिर पास रखी एक मेज से बहुत तेज टकराया. हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनका एक दांत भी टूट गया. पंकज पराशर ने बताया कि सेट पर मौजूद लोग घबरा गए और श्रीदेवी करीब 20 मिनट तक होश में नहीं आ सकी थीं. इस बड़े हादसे के कारण श्रीदेवी को लंबे समय तक बेड रेस्ट लेना पड़ा. चेहरे पर आई चोट और दांत टूटने की वजह से फिल्म का पूरा शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा और अधर में लटक गया. फाइल फोटो.
पंकज पराशर ने बताया कि इस हादसे के बाद फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ पटरी से उतर गई. बाद में फाइनेंसर पीछे हट गए और निर्माता का निधन हो गया, जिसके चलते पंकज ने भी फिल्म छोड़ दी. यह फिल्म सालों बाद 2004 में बिना क्लाइमेक्स शूट किए अधूरी ही सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फाइल फोटो.
श्रीदेवी के पति और मशहूर निर्माता बोनी कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि श्रीदेवी अकसर अपनी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भूखी रहती थीं और नमक से दूर रहती थीं. शादी के बाद भी लो ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें कई बार ब्लैकआउट की शिकायत हुई थी. फाइल फोटो.