UPPCS Interview: 5 बार हुए फेल… तैयारी में बदली रणनीति, प्री-मेन्स क्रैक कर अब पुष्पेंद्र देंगे इंटरव्यू

UPPCS Interview: 5 बार हुए फेल… तैयारी में बदली रणनीति, प्री-मेन्स क्रैक कर अब पुष्पेंद्र देंगे इंटरव्यू


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में राज्य प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षा उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा ( UPPCS ) का आयोजन किया जाता है. इसे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है. ऐसे में 2025 परीक्षा का इंटरव्यू चल रहा है. इस इंटरव्यू के लिए 9 अक्टूबर की तारीख दिल्ली के एक स्टूडेंट के लिए बेहद खास है. क्योंकि 9 अक्टूबर को प्रयागराज में यूपी पीसीएस का इंटरव्यू है. इस इंटरव्यू को एक ऐसे स्टूडेंट देने जा रहा है. जिन्होंने 5 साल इंटरव्यू के लिए इंतजार किया है. आइये जानते हैं इस स्टूडेंट के बारे में.

इस स्टूडेंट का नाम पुष्पेंद्र सिंह है. जो कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने चार बार प्रयास किया था, लेकिन चारों बार कहीं ना कहीं कमी रह जा रही थी. इस बार इन्होंने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) दोनों पास कर ली है. अब अंतिम पड़ाव 9 अक्टूबर को प्रयागराज में है, जो की इंटरव्यू है. दिल्ली में यूएनआई आईएएस में आयोजित यूपी पीसीएस के मॉक टेस्ट के दौरान लोकल 18 की टीम ने उनसे खास बातचीत की. उन्होंने अपने सफ़र के बारे में बताते हुए स्टूडेंट्स को भी कुछ ऐसी टिप्स दिए हैं, जो उनके बहुत काम आ सकती है.

कोचिंग पर निर्भरता से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर करें

पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पहले के दो प्रयास जल्दबाजी में दे दिए थे. अब उन्हें समझ में आया कि जल्दबाजी में एग्जाम ना देकर अच्छे से तैयारी करके देना चाहिए. 2024 में एग्जाम के दौरान उनसे कुछ गलती हो गई थी, जिस वजह से 2024 का प्रयास असफल हो गया था. फिर 2025 में उन्होंने दोबारा पेपर लिखा, जिसमें प्री और मेन्स दोनों निकल गए. अब इंटरव्यू की बारी है, जिसके लिए वह लगातार मॉक टेस्ट दे रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जो लोग यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं या इसके बारे में सोच रहे हैं. उनके लिए सबसे जरूरी टिप्स यही है कि पूरी तरह से कोचिंग पर निर्भरता ना रखें. सेल्फ स्टडी पर फोकस करें. क्योंकि कोचिंग पर आपको ज्यादा से ज्यादा एक या दो घंटे दे दिए जाएंगे, लेकिन सेल्फ स्टडी में आपको कम से कम 8 से 9 घंटे रोज पढ़ना ही है. तभी आप यूपी पीसीएस जैसे कठिन एग्जाम को क्रैक कर पाएंगे.

इस तरह करें तैयारी

पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पूरे खानदान में यानी कुनबे में कोई भी ऐसा शख्स नहीं है. जो कि यूपी पीसीएस जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहा हो और जिसने एक्जाम क्रैक किया हो. उन्होंने बताया कि उनके पिता रेलवे के एक विभाग में तैनात हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यूपी पीसीएस एग्जाम प्रेशर का नहीं है यानी अगर आप जितना दबाव महसूस करेंगे, उतना ही आपका इंटरव्यू हो या फिर आपकी लिखित परीक्षा दोनों में गलती होने की संभावना बढ़ जाती है.

यह एग्जाम जानकारी और पर्सनालिटी का है, यानी जितना ज्यादा आपको ज्ञान होगा उतना अच्छा आपका एग्जाम होगा और इंटरव्यू के दौरान आपकी पर्सनालिटी भी काफी मायने रखती है. उन्होंने बताया कि कोचिंग पर निर्भरता कम रखी. सेल्फ स्टडी ज्यादा की. हर बार खुद में सुधार किया. इसके अलावा टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट दिए. तब कहीं जाकर यह सफलता मिल सकी है.

उन्होंने बताया कि इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है. उन्होंने यह भी बताया कि 5 साल के दौरान वह इस वजह से नहीं टूटे, क्योंकि उन्होंने हर बार खुद में सुधार किया और अपने आप को हर बार यही याद दिलाया कि इस बार नहीं तो अगली बार जरूर हो जाएगा. अगर इस बार भी इंटरव्यू में सिलेक्शन नहीं हुआ तो अगली बार वह फिर से परीक्षा देंगे, लेकिन हार नहीं मानेंगे.



Source link