‘जिंदगी जीने की कोई फिक्स रूलबुक नहीं होती!’… अरिजीत सिंह के 6 मोटिवेशन बातें, जो ले जाएंगे बुलंदियों पर

‘जिंदगी जीने की कोई फिक्स रूलबुक नहीं होती!’… अरिजीत सिंह के 6 मोटिवेशन बातें, जो ले जाएंगे बुलंदियों पर


Arijit Singh Life Lessons To Achieve Success In Life :  कुछ लोग कामयाबी मिलने के बाद अपनी जिंदगी बदल लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो सफलता के शोर से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं. अरिजीत सिंह ऐसे ही कलाकारों में गिने जाते हैं. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों तक पहुंचने वाले अरिजीत सिंह की खासियत सिर्फ उनकी गायकी नहीं, बल्कि उनका बेहद सादा और शांत नजरिया भी है.
अरिजीत ने अलग-अलग इंटरव्यू में सफलता, मेहनत, संगीत, पहचान और अपनी जिंदगी को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं, जिनमें आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए भी सीख छिपी है. एक बार उन्होंने कहा था कि वह जिंदगी को शांत और सुकून से जीना पसंद करते हैं और सफलता के बावजूद अपने काम पर भरोसा रखते हैं.

वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लंबी यात्रा को सीखने और आगे बढ़ने का सफर बताया था. तो आइए उनके सार्वजनिक बयानों और इंटरव्यू से निकलने वाली 6 बड़ी जीवन सीखों को समझते हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने लक्ष्य की ओर ज्यादा मजबूती से बढ़ सकते हैं.

अरिजीत सिंह के 6 प्रेरणादायी विचार- 

“मैं किसी को फॉलो नहीं कर सकता, पहले मुझे खुद को फॉलो करना है”
अरिजीत मानते हैं कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी की नकल करने या दूसरों के रास्तों पर आंख बंद करके चलने की जरूरत नहीं है. उनका यह स्पष्ट मानना है कि अगर आपको अपनी एक अलग पहचान बनानी है, तो सबसे पहले आपको अपने दिल की सुननी होगी और खुद के अंदर झांकना होगा. जब आप खुद को समझ जाते हैं, तभी आप दुनिया में कुछ अलग कर पाते हैं.

“आप अपने नियम खुद बनाते हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं”
अरिजीत का यह वाक्य सबसे ज्यादा ऊर्जावान है, “आप अपने नियम खुद बनाते हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं.” वह कहते हैं कि इस दुनिया में कोई ऐसी तयशुदा रूलबुक (Rulebook) नहीं है जो यह बताए कि आपको जीवन में क्या करना है और क्या नहीं. लोग अक्सर समाज के बनाए नियमों में बंधकर अपने सपनों को मार देते हैं, जबकि सच तो यह है कि अपनी सफलता की कहानी आप खुद लिख सकते हैं.

“दुनिया में कोई ऐसी रूलबुक नहीं है, जो बताए कि क्या सही है और क्या गलत”
हम अक्सर यह सोचते हैं कि समाज या दुनिया क्या कहेगी? लेकिन अरिजीत का मानना है कि जिंदगी का कोई फिक्स फॉर्मूला या हैंडबुक नहीं होती. हर व्यक्ति का सफर अलग होता है. इसलिए, दूसरों के डर से अपने फैसलों को रोकना बंद कीजिए, क्योंकि अपनी जिंदगी की स्क्रिप्ट लिखने की पूरी आजादी सिर्फ आपके पास है.

“या तो आप खुद फैसले लो, या जिंदगी आपको चलाएगी”
जिंदगी बहुत तेज रफ्तार से चलती है और यह आपके डर या असमंजस के लिए कभी नहीं रुकती. अरिजीत का मानना है कि अगर आप अपने जीवन की कमान खुद नहीं संभालेंगे, तो परिस्थितियां और दूसरे लोग आपके लिए फैसले लेने लगेंगे. इसलिए जरूरी है कि आप खुद आगे बढ़कर पहल करें, वरना जिंदगी आपको सिर्फ एक ‘डेडवेट’ (Deadweight) की तरह बहाकर ले जाएगी.

“वर्तमान में जीने का सिर्फ एक ही तरीका है— अभी कुछ करो!”
ज्यादातर लोग या तो अपने अतीत की गलतियों को सोचते रहते हैं या भविष्य की अनिश्चितताओं से डरे रहते हैं. इस मानसिक उधेड़बुन (Limbo) से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका एक्शन लेना है. अरिजीत कहते हैं कि पास्ट या फ्यूचर में न फंसकर प्रेजेंट में जीने का सिर्फ एक ही तरीका है— “अब आप कुछ करो!” परफेक्ट समय का इंतजार करने के बजाय छोटे से छोटा कदम आज ही उठाएं.

“सही समय का इंतजार मत करो, बस शुरुआत कर दो”
हम हमेशा इस इंतजार में रहते हैं कि जब सब कुछ सही होगा, तब मैं यह काम शुरू करूंगा. लेकिन जिंदगी कभी पूरी तरह से ‘परफेक्ट’ नहीं होती. आपको बस छलांग लगानी होती है. सफर की शुरुआत करने के बाद रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं और आप खुद-ब-खुद उस काम के लिए तैयार हो जाते हैं.

View this post on Instagram





Source link