‘मेरे से क्या दिक्कत है…खुल कर बता दें’, अपनी ही सांसद कुमारी सैलजा पर भड़के MLA गोकुल सेतिया, हरियाणा  में कांग्रेस की लड़ाई फिर सामने आई

‘मेरे से क्या दिक्कत है…खुल कर बता दें’, अपनी ही सांसद कुमारी सैलजा पर भड़के MLA गोकुल सेतिया, हरियाणा  में कांग्रेस की लड़ाई फिर सामने आई


Last Updated:

हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सांसद कुमारी सैलजा और वीरेंद्र सिंह पर पार्टी से विश्वासघात का आरोप लगाया है. सेतिया उचाना में वीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाए जाने से नाराज हैं.

Zoom

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और सांसद कुमारी सैलजा.

सिरसा. हरियाणा में आए दिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच खटपट की खबरें आती रहती हैं. अब सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अपनी ही पार्टी की नेता और सांसद कुमारी सैलजा को निशाने पर लिया है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ निशाना साधा. पूरा मामला उचाना में पूर्व मंत्री को लोकतंत्र बचाओ अभियान का प्रभारी बनाने से जुड़ा है और इस पर गोकुल सेतिया नाराज नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कुमारी सेलजा के बारे में कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है. ऐसे में एक बार फिर से खुल कर कांग्रेस की लड़ाई सामने आई है. सेतिया ने कहा कि मुझे अगर उचाना प्रभारी लगाते तो क्या वहाँ से चुनाव लड़ने वालों से ना पूछते? लेकिन सिरसा में प्रभारी जी और प्रधान जी ने वहां के अपनी पार्टी के विधायक से सलाह करनी जरूरी नहीं समझी. हमारी सिरसा की सांसद उचाना गईं और चंद दिनों में प्रभारी बने. क्या सांसद मैडम की अनुमति बगैर ये संभव है? इसमें तो कोई शक नहीं के सांसद जी की अनुमति के साथ नियुक्ति हुई है, क्योंकि वह सीनियर नेता हैं वो और सांसद भी हैं. लेकिन सांसद जी को मेरे से क्या दिक्कत है, खुल कर बता दें.

बिना नाम लिए गोकुल सेतिया ने कहा कि इससे पहले भी अपने साथी को विधानसभा चुनाव में मेरे पक्ष में बिठाने का प्रयास तक नहीं किया और फिर नगरपरिषद चुनाव में उनके सभी साथी कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध थे और उन्होंने आँखें मीच कर रखी. अब ये हमारे पार्टी में विरोधियों की नियुक्ति की गई है, मैं चुप था इसका ये मतलब नहीं के आंखें बंद कर रखी है.

क्या है पूरा विवाद

आठ अक्तूबर से कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू हो रहा है. पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह को सिरसा प्रभारी बनाया गया है और इस पर सेतिया नाराज हैं. विधायक ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हैं. मैं बुजुर्ग होने के नाते उनका सम्मान करता हूं. उन्हें पता है कि मुझसे राजनीतिक खींचतान चल रही है और फिर भी राजनीतिक पंगा लेने में रुचि है तो सिरसा आइए आपका स्वागत है. प्रभारी के रूप में चौधरी बीरेंद्र सिंह की नियुक्ति से उन्हें दुख हुआ है. हम कभी पीठ के पीछे वार नहीं करते। हम छाती ठोककर चलने वाले लोग हैं.



Source link