दिल्ली का अनोखा होटल, जहां पानी के अंदर खुलती है लिफ्ट! 299 में हैं कमरे
Last Updated:
Delhi Le Meridien Hotel: दिल्ली के विंडसर प्लेस में स्थित ले मेरिडियन होटल अपनी लग्जरी, पानी के अंदर खुलने वाली लिफ्ट और शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. 1988 में बने इस 20 मंजिला होटल में 299 कमरे हैं. यहां आने के बाद आपको लगेगा कि आप किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के केंद्रीय क्षेत्र में एक ऐसा होटल बना हुआ है, जिसके अंदर प्रवेश करते ही आपको ऐसा लगेगा कि जैसे मानो आप एक अलग दुनिया में आ गए हैं. चारों ओर खूबसूरत लाइट और जहां तक आपकी गर्दन ऊपर उठेगी वहां तक आपको सिर्फ फ्लोर ही फ्लोर नजर आएंगे. इस होटल की एक सबसे बड़ी खासियत है जो दिल्ली के किसी भी होटल में नहीं है. वह यह है कि इसका लिफ्ट पानी के अंदर खुलती है.
बता दें कि जब इसकी लिफ्ट नीचे जाती है, तो ऐसा लगता है कि जैसे मानो आप पानी के अंदर प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन जब आप दूसरी ओर से बाहर निकलते हैं तो पानी का आपको एक प्रतिशत की एहसास नहीं होता है. यह होटल बेहद लग्जरी है और खूबसूरत है. यह विदेशी पर्यटकों के लिए भी बेहद पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है. यहां पर एक नहीं, बल्कि कई क्लब हैं और कई महंगे रेस्टोरेंट भी हैं. इस होटल की छत से सेंट्रल दिल्ली पूरी नजर आती है.
जानें कौन सा है यह होटल
आपको बता दें कि दिल्ली के इस लग्जरी होटल का नाम ले मेरिडियन यानी Le Méridien New Delhi, Windsor Place है. यह होटल 1988 में शुरू हुआ था. इसके उद्घाटन की तारीख 14 मार्च 1988 है. बिल्डिंग का निर्माण 1988 में पूरा हुआ था. हालांकि कुछ जानकार बताते हैं कि 1981-82 में केंद्र सरकार ने एशियाई खेलों के लिए पांच सितारा होटल बनाने के उद्देश्य से विंडसर प्लेस की जमीन एनडीएमसी को दी थी.
यह जमीन करीब 4.29 एकड़ थी. हालांकि बाद में इसे किसी और ने बनाया. कुछ जानकार बताते हैं कि परियोजना की मूल अनुमानित लागत 44.56 करोड़ थी. यह होटल अपने दुनिया भर के लजीज खाने की बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना जाता है. यहां कोरियन से लेकर चीन और जापान तक का फूड आइटम मिलता है. यह वर्ल्ड क्लास आर्किटेक्चर का होटल है.
जानें कितनी मंजिल का है होटल
यह होटल लगभग 20 फ्लोर का है. 20 फ्लोर पर आपको कॉन्फ्रेंस हॉल और रेस्टोरेंट मिलेगा. 20वें फ्लोर से जब आप नीचे देखते हैं तो यह है किसी दूसरी दुनिया से कम नहीं लगता है. क्योंकि यह होटल जगमगाती लाइट और अपनी खूबसूरत डिजाइन के लिए भी जाना जाता है. पूरे रेस्टोरेंट में आपको यहां का वॉशरूम भी बेहद लग्जरी मिलेगा. हर जगह लोगों के बैठने के लिए लॉबी बनाई गई है.
इसकी लिस्ट भी बेहद खूबसूरत है. यहां पर हैं 299 कमरे हैं और 59 थीम वाले सुइट हैं. इस होटल की सबसे बड़ी पहचान इसकी कांच की ऊंची इमारत और केंद्रीय एट्रियम है. दिल्ली पर्यटन विभाग इसे दिल्ली के 100 आइकॉन में शामिल किया है. पूरी तरह अलग दिखने वाला ग्लास फसाड, होटल की कांच वाली बाहरी इमारत इसे दिल्ली की पहचान बनाती है.